
Emmanuel Macron's big allegation on Vladimir Putin's Russia
फ्रांस (France) की राजधानी पेरिस (Paris) में इस साल ओलंपिक खेलों (Olympics 2024) का आयोजन किया जाएगा। 26 जुलाई से 11 अगस्त तक पेरिस में होने वाले ओलंपिक खेलों के आयोजन की तैयारियाँ शुरू हो चुकी हैं। इन खेलों में हिस्सा लेने वाले खिलाड़ी भी जोरों-शोरों से तैयारियों में जुटे हुए हैं। 4 साल में एक बार होने वाले खेलों के इस महाकुंभ के लिए पेरिस भी तैयार है। लेकिन आज फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों (Emmanuel Macron) ने एक चौंका देने वाला दावा किया है।
पेरिस ओलंपिक खेलों को निशाना बना सकता है रूस
फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों ने आज, गुरुवार, 4 अप्रैल को एक चौंका देने वाला दावा किया है। मैक्रों ने कहा है कि उन्हें इस बात में बिल्कुल भी संदेह नहीं है कि रूस (Russia) इस साल पेरिस में होने वाले ओलंपिक खेलों को निशाना बना सकता है। मैक्रों का मानना है कि रूस ओलंपिक खेलों के आयोजन के दौरान किसी आतंकी हमले को अंजाम दे सकता है।
क्या रूस के खिलाड़ी ले सकते हैं पेरिस ओलंपिक खेलों में हिस्सा?
रूस ने आखिरी बार 2016 में ओलंपिक खेलों में हिस्सा लिया था। पर डोपिंग के मामले में फंसने के बाद रूस के खिलाडियों पर इन खेलों में हिस्सा लेने से बैन लग गया था। तब से अब तक रूस ने ओलंपिक खेलों में हिस्सा नहीं लिया है। हालांकि 2024 ओलंपिक खेलों में रूस के खिलाड़ी हिस्सा ले सकते हैं, पर सिर्फ उन खिलाड़ियों को ही इसकी अनुमति मिलेगी जो रूस-यूक्रेन युद्ध में तटस्थ रहे। इसके साथ ही टीम खेलों के लिए रूस के खिलाड़ियों को अनुमति नहीं मिलेगी।
यह भी पढ़ें- ईरान के हाथ लगा जैकपॉट, मिला शेल तेल का भंडार
Published on:
04 Apr 2024 04:52 pm
बड़ी खबरें
View Allविदेश
ट्रेंडिंग
