
France Riots
फ्रांस (France) में 27 जून को कुछ ऐसा हुआ था जिसका असर अभी भी देशभर में देखा जा रहा है। दरअसल 27 जून को नैनतेरे (Nanterre) में टेकअवे डिलीवरी का काम करते हुए 17 साल का नाहेल (Nahel) अपनी कार ड्राइव कर रहा था। तभी ट्रैफिक चेक पॉइंट पर दो ट्रैफिक पुलिसकर्मी नाहेल को रोकते हैं। ऐसे में नाहेल अपनी कार बिना रोके आगे निकालने की कोशिश करता है। इस बात से भड़ककर एक ट्रैफिक पुलिसकर्मी नाहेल को गोली मारने की धमकी देता है, तो दूसरा ट्रैफिक पुलिसकर्मी उसे गोली मारने के लिए कह देता है। ऐसे में वह नाहेल को गोली मार देता है। गोली लगने के बाद नाहेल को अस्पताल भी ले जाया गया, जहाँ उसकी मौत हो जाती है। नाहेल की मौत के बाद फ्रांस में जगह-जगह दंगे भड़क गए। ऐसे में हाल ही में नाहेल की नानी ने दंगाइयों से एक गुहार लगाईं है।
दंगे बंद करने की लगाई गुहार
नाहेल की नानी नादिया (Nadia) ने हाल ही में दंगाइयों से एक गुहार लगाई है। नादिया नाहेल की माँ की माँ है। नाहेल की नानी ने हाल ही में एक टेलीफोन इंटरव्यू के दौरान दंगाइयों से दंगों को बंद करने की गुहार लगाई है। नादिया ने दंगाइयों से अपील करते हुए कहा कि उन्हें स्कूलों और बसों को नुकसान नहीं पहुंचाना चाहिए। खिड़कियाँ नहीं तोड़नी चाहिए। व्हीकल्स में आग नहीं लगानी चाहिए। दुकानों में तोड़फोड़ नहीं करनी चाहिए।
नादिया ने कहा कि इससे लोगों को परेशानी होती है, खास तौर पर औरतों को। ऐसे में नादिया नहीं चाहती की फ्रांस में दंगे और बढ़े।
लोगों की एक ही मांग - नाहेल को मिले इंसाफ
नाहेल को मारने वाले पुलिसकर्मी को गिरफ्तार कर लिया गया है। फ्रांस में दंगों को रोकने के लिए करीब 5,000 पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है और अब तक 2,000 से ज़्यादा लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। पर अभी भी देश में दंगे रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। फ्रांस के लोगों की एक ही मांग है और वो है नाहेल के लिए न्याय (Justice For Nahel।
यह भी पढ़ें- चीन से तनाव के बीच अमरीका का बड़ा फैसला, ट्रेज़री सेक्रेटरी जेनेट येलेन जाएगी बीज़िंग
Published on:
03 Jul 2023 12:12 pm
बड़ी खबरें
View Allविदेश
ट्रेंडिंग
