
Israel Airstrike: हमास के खिलाफ इजरायल को बड़ी सफलता मिली है। इजरायल ने हवाई हमले में हमास के सैन्य खुफिया प्रमुख को मार गिराया है। दरअसल, गुरुवार को इजरायल ने दक्षिणी गाजा पट्टा में हवाई हमले किए थे, इन हमलों में हमास के सैन्य खुफिया प्रमुख ओसामा तबाश को मार दिया। इजरायली सेना ने यह जानकारी दी है। हालांकि अभी तक हमास ने इस मामले में कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।
इजरायल रक्षा बल ने एक्स पर पोस्ट करते हुए बताया कि उन्होंने हमास के सैन्य खुफिया प्रमुख और हमास की निगरानी और लक्ष्यीकरण इकाई के प्रमुख ओसामा तबाश को मार गिराया है। आईडीएफ ने कहा कि ओसामा तबाश जमीन पर हमास की युद्ध रणनीति तैयार करने के लिए भी जिम्मेदार था, जिसमें दक्षिणी गाजा में हमास की सैन्य शाखा की खुफिया जानकारी का समन्वय करना और क्षेत्र में उनकी गतिविधियों का नेतृत्व करना शामिल था।
आईडीएफ और शिन बेट के एक बयान के मुताबिक हमास के खान यूनिस ब्रिगेड में बटालियन कमांडर सहित कई महत्पवूर्ण पदों पर ओसामा तबाश रहा है। साथ ही वह पिछले कई वर्षों से आतंकवादी गतिविधियों और हमलों की योजना बनाने में भी सामिल रहा है।
इजरायल रक्षा बल ने दावा किया कि 7 अक्टूबर के हमले के लिए ओसामा तबाश ने घुसपैठ और लक्ष्यीकरण रणनीतियों की योजना बनाने और समन्वय करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। सेना ने मुताबिक युद्ध के दौरान उसकी यूनिट ने खुफिया जानकारी इकट्ठा की और गाजा में इजरायली सैन्य गतिविधियों पर नज़र रखी फिर आईडीएफ सैनिकों पर हमले का निर्देश दिया।
इजरायल के मुताबिक ओसामा तबाश का मारा जाना हमास के लिए एक बड़ा झटका है। क्योंकि ओसामा तबाश की मौत हमास की खुफिया क्षमताओं और क्षेत्र में इजरायल रक्षा बल के कर्मियों को निशाने बनाने के उनके प्रयासों के लिए एक झटका है।
हाल के दिनों में इजरायल ने गाजा में अपनी सैन्य कार्रवाई को और तेज कर दिया है। इजरायली सेना का कहना है कि वे हमास के आतंकवादी ढांचे को नष्ट करने और बंधकों को मुक्त कराने के लिए ये हमले कर रहे हैं।
Updated on:
22 Mar 2025, 1:29 PM IST
Published on:
22 Mar 2025, 10:50 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.