14 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ईरान युद्ध के बीच हांगकांग के लिए अमेरिकी की बड़ी घोषणा, ट्रंप ने चीन के लिए पुराने आदेश को कर दिया रद्द

अमेरिका हांगकांग का स्पेशल ट्रेड स्टेटस बहाल करने जा रहा है। चीन के वाणिज्य मंत्रालय ने इस बात का दावा किया है।
2 min read
Google source verification

भारत

•

image

Mukul Kumar

•

Jul 17, 2026

Donald Trump Xi Jinping

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चीनी समकक्ष शी जिनपिंग के साथ । (Photo- IANS)

ईरान युद्ध के बीच अमेरिका ने हांगकांग के लिए बड़ी घोषणा कर दी है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चीन के लिए अपने पुराने आदेश को रद्द कर दिया है।

चीन ने शुक्रवार को दावा किया है कि अमेरिका हांगकांग का वो खास व्यापारिक दर्जा बहाल करने जा रहा है, जिसे साल 2020 में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रद्द कर दिया था।

यह फैसला दोनों देशों के हालिया व्यापार वार्ताओं के बाद आया है, जो वैश्विक अर्थव्यवस्था के लिए राहत की खबर हो सकती है।

हांगकांग को मिल सकता है पुराना फायदा

हांगकांग लंबे समय से अमेरिका का अलग व्यापारिक पार्टनर रहा है। 1997 में ब्रिटेन से चीन में वापस आने के बाद भी उसे अलग कस्टम टेरिटरी का दर्जा मिला हुआ था। लेकिन 2020 में जब चीन ने हांगकांग पर नेशनल सिक्योरिटी लॉ थोपा, तो ट्रंप प्रशासन ने इस दर्जे को खत्म कर दिया।

उसके बाद से हांगकांग पर भी वही नियम लागू हो गए जो चीन पर थे। चीन के वाणिज्य मंत्रालय ने कहा कि अमेरिका अब इस आदेश को और आगे नहीं बढ़ाएगा। इसका मतलब है कि हांगकांग को फिर से एक्सपोर्ट कंट्रोल और हाई-टेक प्रोडक्ट्स में कुछ छूट मिल सकती है। हालांकि, व्हाइट हाउस की तरफ से अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं आई है।

ट्रंप-शी जिनपिंग की मुलाकात का असर

मई में बीजिंग में ट्रंप और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग की मुलाकात हुई थी। उसके बाद दोनों देशों के बीच व्यापार को लेकर बातचीत तेज हुई। कुछ टैरिफ कम भी किए गए।

चीन ने कहा है कि हांगकांग पॉलिसी में अमेरिका का यह पॉजिटिव बदलाव दोनों देशों के रिश्तों को सुधारने की दिशा में एक अच्छा कदम है।

वाणिज्य मंत्रालय ने कहा- अंतरराष्ट्रीय समुदाय भी यही उम्मीद कर रहा था। साथ ही अमेरिका से अपील की कि वह चीन की संप्रभुता और हांगकांग में कानून का सम्मान करे तथा सामान्य व्यापार बढ़ाए।

क्या है आलोचकों का विचार?

हांगकांग में 2019 के बड़े प्रदर्शनों के बाद सुरक्षा कानून लाया गया। रॉयटर्स ने आलोचकों के हवाले से बताया कि इस कानून ने वह आजादी छीन ली जो 1997 में हांगकांग को वादा की गई थी।

अमेरिका ने जून 2020 से ही हांगकांग के साथ डिफेंस एक्सपोर्ट बंद कर दिए थे और हाई टेक्नोलॉजी प्रोडक्ट्स पर पाबंदियां लगा दी थीं। अब इनमें ढील देने की तैयारी है।