17 जुलाई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

US-Iran War: अमेरिका के कई विमानों को किया नष्ट, ईरानी सेना का दावा

IRGC Claims Strike On US Forces: ईरानी सेना ने एक बयान जारी करते हुए कहा कि हमले में अमेरिका के कई एयर-टैंकर (रिफ्यूलिंग एयरक्राफ्ट) और लड़ाकू विमान नष्ट कर दिए गए, जबकि कई अन्य विमानों को गंभीर नुकसान पहुंचा है।
2 min read
Google source verification

भारत

image

Ashib Khan

Jul 17, 2026

IRGC claims strike on US forces

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला मोजतबा खामेनेई। ( फोटो: ANI)

US-Iran War: मीडिया ईस्ट में जारी तनाव के बीच ईरान ने अमेरिका को लेकर बड़ा दावा किया है। ईरान ने कहा कि उसने जॉर्डन में तैनात अमेरिकी सैन्य विमानों को बैलिस्टिक मिसाइलों और ड्रोन से निशाना बनाया है। ईरान का कहना है कि यह कार्रवाई अमेरिका द्वारा बीती रात देश के कई इलाकों पर किए गए हमलों के जवाब में की गई है। 

ईरानी सेना ने एक बयान जारी करते हुए कहा कि हमले में अमेरिका के कई एयर-टैंकर (रिफ्यूलिंग एयरक्राफ्ट) और लड़ाकू विमान नष्ट कर दिए गए, जबकि कई अन्य विमानों को गंभीर नुकसान पहुंचा है। IRGC ने जॉर्डन के लोगों से भी अपील की कि वे अपने देश में मौजूद अमेरिकी हितों को निशाना बनाएं।

सीरिया और अन्य देशों का भी किया जिक्र

IRGC ने सीरिया और अन्य देशों का भी जिक्र किया है। ईरानी सेना ने दावा किया कि उसने सीरिया में स्थित अल-तनफ के अमेरिकी स्पेशल ऑपरेशन कमांड सेंटर पर भी हमला किया है। ईरान के सरकारी मीडिया के मुताबिक यह कार्रवाई ईरानी सैनिकों की मौत का बदला लेने के लिए की गई।

हालांकि अभी तक अमेरिकी सेना और सीरिया की सरकार की ओर से ईरान के इस दावे पर कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। 

इराक में भी धमाकों की खबर

उत्तरी इराक के अर्ध-स्वायत्त कुर्द क्षेत्र के शहर इरबिल और सुलेमानियाह में भी धमाकों की आवाज सुनाई दी है। रिपोर्ट के मुताबिक, वायु रक्षा प्रणाली ने कई हमलों को नाकाम किया। इस दौरान ईरानी कुर्द संगठन कोमाला को निशाना बनाया गया, जिसमें कम से कम नौ लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हुए।

हालांकि ईरान ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है, लेकिन इससे पहले भी वह कोमाला संगठन को निशाना बनाता रहा है।

कतर और कुवैत पर भी हमले का दावा

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, ईरान ने अमेरिका के सहयोगी देशों कतर और कुवैत की ओर भी मिसाइलें दागीं। कुवैत में एक बिजली और समुद्री पानी को मीठा बनाने वाले (डिसेलिनेशन) संयंत्र को नुकसान पहुंचने की भी खबर सामने आई है।

ईरान के कई शहरों में हमले

बता दें कि अमेरिका द्वारा लगातार ईरान पर हमले किए जा रहे हैं। अहवाज, केश्म, बुशेहर, दश्ती, बोस्तान, सीरिक, बंदर-ए-लेंगेह, बंदर अब्बास और बंदर-ए-खामिर समेत कई क्षेत्रों में विस्फोटों की खबर है।