28 अगस्त 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

हॉर्मुज में एक और टैंकर पर हमला, अमेरिका-ईरान के बीच बिगड़े हालात के बाद नया अपडेट

Strait Of Hormuz News: हॉर्मुज स्ट्रेट में एक टैंकर पर अज्ञात प्रोजेक्टाइल से हमला हुआ है, इसको लेकर UKMTO ने अलर्ट जारी किया है। जानिए पूरी खबर
2 min read
Google source verification

भारत

image

Mukul Kumar

Jun 27, 2026

Oil Tanker Attack, Oman Sea Attack

हॉर्मुज में हमला। (फोटो- ANI)

अमेरिका और ईरान के बीच तनाव इतना बढ़ गया है कि दोनों ने एक दूसरे पर अटैक कर दिए हैं। अमेरका ने ईरान पर स्ट्राइक किया तो मिडिल ईस्ट में मौजूद यूएस के सैन्य बेस पर ईरान ने हमला बोल दिया। जिससे यह अनुमान लगाया जा रहा है कि तनाव अब जंग का रूप ले सकता है।

इस बीच, एक और बड़ी खबर सामने आई है। स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज में एक टैंकर पर प्रोजेक्टाइल से हमला हुआ है। ईरान ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है।

उसका कहना है कि टैंकर ने ईरान के बताए रूट का इस्तेमाल नहीं किया, इसलिए हमला हुआ। इस हमले के बाद पूरा इलाका फिर से सुर्खियों में आ गया है।

हमले की पूरी डिटेल

यूनाइटेड किंगडम मैरीटाइम ट्रेड ऑपरेशंस (UKMTO) ने बताया कि ओमान तट के पास हॉर्मुज स्ट्रेट में एक कार्गो वेसल या टैंकर को अज्ञात प्रोजेक्टाइल ने मारा।

हमला स्टारबोर्ड साइड पर हुआ, जिससे जहाज के ब्रिज को नुकसान पहुंचा। कप्तान ने तुरंत रिपोर्ट की कि कोई क्रू मेंबर घायल नहीं हुआ और पर्यावरण को भी कोई नुकसान नहीं पहुंचा।

हमले के बाद भी नहीं रुका जहाज

हमले के बाद जहाज नहीं रुका है। वह अब अगले बंदरगाह की ओर बढ़ रहा है। UKMTO ने आसपास के सभी जहाजों को सतर्क रहने और सावधानी बरतने की सलाह दी है।

क्यों बढ़ रहा है खतरा?

यह इलाका पहले से ही तनावपूर्ण है। अमेरिका-ईरान के बीच चल रही बातचीत और क्षेत्रीय विवादों के बीच ऐसे हमले आम हो गए हैं। कई बार ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड्स पर आरोप लगते हैं कि वे व्यापारी जहाजों को निशाना बनाते हैं।

कुछ रिपोर्ट्स में ड्रोन या मिसाइल जैसे हथियारों का जिक्र भी आया है। हॉर्मुज स्ट्रेट से गुजरने वाला तेल दुनिया की ऊर्जा सप्लाई का बड़ा हिस्सा है। अगर यहां परेशानी बढ़ी तो तेल की कीमतें आसमान छू सकती हैं, जिसका असर भारत जैसे देशों पर सीधा पड़ता है।

कई दिनों से जहाजों पर जारी है हमला

पिछले कुछ महीनों में हॉर्मुज और आसपास के इलाके में कई जहाजों पर हमले हुए हैं। कुछ में आग लग गई, कुछ में क्रू को निकालना पड़ा।

नौसेना विशेषज्ञों का कहना है कि ऐसे हमले क्षेत्रीय तनाव को बढ़ाते हैं और वैश्विक व्यापार को नुकसान पहुंचाते हैं। जहाजों को एडवाइजरी दी जा रही है कि वे जरूरी उपाय करें, AIS सिस्टम चेक करें और संदिग्ध गतिविधि देखकर तुरंत रिपोर्ट करें।