14 अगस्त 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जिस कारखाने से हथियार बनाकर दुनिया को बेचता है रूस, अब उसी को यूक्रेन ने कर दिया तबाह, देखें वीडियो

Ukraine Missile Strike: यूक्रेन ने अपने सबसे बेहतरीन फ्लेमिंगो FP-5 क्रूज मिसाइल से रूस पर अटैक किया। उसका निशाना था…हथियार बनाने वाला कारखाना। जेलेंस्की ने इसका वीडियो भी जारी किया है।
2 min read
Google source verification

भारत

image

Saurabh Mall

Jun 27, 2026

Russia-Ukraine War Update

फाइल फोटो- (इमेज सोर्स: MAKS 26 एक्स पोस्ट स्क्रीनशॉट)

Russia-Ukraine War Update: फरवरी 2022 से शुरू हुआ रूस और यूक्रेन युद्ध खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। दोनों देशों के बीच तनाव एक बार फिर बढ़ गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यूक्रेन ने सीधे रूस के सैन्य कारखाने को निशाना बनाया है। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की ने खुद वीडियो जारी कर इस बात की पुष्टि की है।

उन्होंने बताया कि यूक्रेन की लंबी दूरी की FP-5 फ्लेमिंगो क्रूज मिसाइलों ने रूस के वोल्गोग्राड स्थित 'टाइटन बैरिकेड्स प्लांट' पर सटीक हमला किया।

यूक्रेनियन FP-5 फ्लेमिंग मिसाइल ने मचाई तबाही

जारी वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कैसे FP-5 फ्लेमिंग मिसाइल रूस की धरती पर तबाही मचा रहा है। बता दें यूक्रेनियन FP-5 फ्लेमिंग मिसाइल ने जिस जगह को निशाना बनाया…जहां से रूस के यार्स, टोपोल-M और इस्कंदर जैसी बैलिस्टिक मिसाइलों के लिए पार्ट्स और लॉन्च सिस्टम बनाए जाते हैं। ये वही जगह है, जहां से दुनिया भर में बेचे जाने वाले आधुनिक हथियार और मिसाइल लॉन्च सिस्टम तैयार किए जाते हैं।

जेलेंस्की का एक और लेटेस्ट पोस्ट आया सामने

कुछ समय पहले ही सोशल मीडिया एक्स पर यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने पोस्ट साझा किया है। उन्होंने बताया कि
पिछले एक हफ्ते में रूस ने यूक्रेन के 15 इलाकों पर लगातार हमले किए हैं। इनमें खेरसॉन, जापोरिज्जिया, प्रमुख शहर खार्किव और सुमी जैसे सिटी शामिल हैं। इन क्षेत्रों में लगभग हर दिन ड्रोन, बम और मिसाइलों से हमला किया गया। आम लोगों के घरों और जरूरी नागरिक सुविधाओं को निशाना बनाया गया, जिससे कई लोगों की मौत हुई और हमें भारी नुकसान हुआ।

उन्होंने अपने पोस्ट में आगे लिखा कि पिछले सप्ताह रूस ने करीब 1,400 अटैक ड्रोन, 1,500 गाइडेड एरियल बम और बैलिस्टिक मिसाइलों सहित 19 मिसाइलें दागीं। ऐसे में यूक्रेन की हवाई सुरक्षा, खासकर बैलिस्टिक मिसाइलों से बचाव की क्षमता बढ़ाना सबसे बड़ी जरूरत बन गई है।

साथ ही, उन्होंने ये भी कहा कि हमें ड्रोन तकनीक में सहयोग बढ़ाने और रूस पर कड़े प्रतिबंध लगाने की जरूरत है। जब उस पर दबाव डाला जाएगा, तभी युद्ध समाप्त हो सकता है। उसे प्रेशर देकर मजबूर करना होगा। इसके साथ ही उन्होंने यूक्रेन की मदद करने वाले सभी देशों और सहयोगियों का धन्यवाद भी किया।