5 अगस्त 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

लाल सागर में हूती विद्रोहियों का हमला, सऊदी अरब के तेल टैंकर पर दागी मिसाइलें, 13 दिन में 8वां जहाज उड़ाया

Saudi Oil Tanker Attack: लाल सागर में हूती विद्रोहियों ने सऊदी अरब के तेल टैंकर 'वफा' पर मिसाइल हमला किया। 13 दिनों में यह 8वां हमला है। पढ़ें पूरी खबर...
2 min read
Google source verification

भारत

image

Pratiksha Gupta

Aug 05, 2026

Saudi Oil Tanker Attack, Indian Ship Attack, Yemen Rebels, Saudi Tanker Wafa

हूती विद्रोहियों ने लाल सागर में सऊदी तेल टैंकर पर दागी बैलिस्टिक मिसाइलें | फोटो सोर्स-X(@plmlindstroem)

Red Sea: मिडिल ईस्ट में तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है। अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के बीच लाल सागर और होर्मुज की खाड़ी में हालात बहुत नाजुक हो गए हैं। यमन के हूती विद्रोहियों ने लाल सागर में सऊदी अरब के एक बड़े तेल टैंकर पर मिसाइल से हमला कर दिया है। हूती विद्रोहियों का दावा है कि समुद्र में नाकेबंदी के तहत उन्होंने पिछले 13 दिनों में 8वें जहाज को निशाना बनाया है।

सऊदी टैंकर 'वफा' पर बैलिस्टिक मिसाइलों से हमला

न्यूज एजेंसी के अनुसार, हूती समूह के सैन्य प्रवक्ता याह्या सरी ने एक वीडियो संदेश जारी कर इस हमले की जिम्मेदारी ली है। उन्होंने बताया कि उत्तरी लाल सागर में यानबू तट के पास सऊदी अरब के तेल टैंकर 'वफा' पर कई बैलिस्टिक मिसाइलें दागी गई। हूती प्रवक्ता का कहना है कि 22 जुलाई से शुरू की गई नाकेबंदी के तहत यह कार्रवाई की गई है, जिसके निशाने पर अब तक कई जहाज आ चुके हैं।

एक दिन पहले डूब गया था भारतीय झंडे वाला जहाज

सऊदी टैंकर पर यह हमला ऐसे समय में हुआ है, जब ठीक एक दिन पहले यमन के तट के पास हूती विद्रोहियों ने एक भारतीय मालवाहक जहाज को निशाना बनाया था। मिसाइल और विस्फोटक से भरी बोट के हमले के बाद 'एमएसवी फैज नूर ओलिया' नाम का यह भारतीय जहाज समुद्र में पलटकर डूब गया। इस जहाज पर 13 भारतीय नागरिकों समेत कुल 14 क्रू मेंबर्स सवार थे। यमन के अधिकारियों और बचाव दल की मदद से सभी नाविकों को सुरक्षित बाहर निकाला गया।

भारत और यमन सरकार ने जताई सख्त आपत्ति

भारतीय जहाज पर हुए इस जानलेवा हमले की भारत के विदेश मंत्रालय ने निंदा की है। भारत ने स्पष्ट किया कि अंतरराष्ट्रीय जलमार्ग पर व्यावसायिक जहाजों को निशाना बनाना पूरी तरह गलत है और इसे तुरंत रोका जाना चाहिए। इसके साथ ही भारत ने अपने नागरिकों की जान बचाने के लिए यमन प्रशासन का आभार जताया। वही यमन के विदेश मंत्रालय ने भी इस घटना को अंतरराष्ट्रीय समुद्री नियमों का उल्लंघन बताते हुए हूती विद्रोहियों की कड़ी निंदा की है।

व्यापार और तेल की सप्लाई पर पड़ेगा असर

लाल सागर दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण समुद्री व्यापारिक रास्तों में से एक है। जहाजों पर लगातार हो रहे इन हमलों से अंतरराष्ट्रीय व्यापार पर बुरा असर पड़ रहा है। अगर यह तनाव ऐसे ही बना रहा, तो आने वाले दिनों में कच्चे तेल की कीमतें और समुद्री माल ढुलाई का खर्च काफी बढ़ सकता है।