5 अगस्त 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘ईरान से दिन भर बातचीत हुई, अब उसने समझौता नहीं किया तो जोरदार हमला करेंगे’, डोनाल्ड ट्रंप का बयान

Iran War Latest Update: डोनाल्ड ट्रंप ने कहा- ईरान से दिन भर बातचीत हुई, अगर समझौता नहीं किया तो जोरदार हमला करेंगे। हॉर्मुज स्ट्रेट जल्द खुलेगा, नहीं तो भारी नुकसान होगा।
2 min read
Google source verification

भारत

image

Mukul Kumar

Aug 05, 2026

Trump Latest Statement

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप। (फोटो- ANI)

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को साफ चेतावनी दे दी है। उन्होंने कहा- अगर ईरान बातचीत से पीछे हटा तो उसे बहुत जोर का झटका लगेगा। ट्रंप ने फॉक्स न्यूज के एक कार्यक्रम में कहा कि मंगलवार को ईरान के साथ दिनभर बातचीत चली। उन्होंने इसे अच्छा भी बताया लेकिन साथ में सख्त लहजा भी अपनाया।

ट्रंप ने बताया कि कि चर्चाएं बहुत अच्छी चल रही हैं। लेकिन अगर ईरान फिर से मुकर गया तो अमेरिका जोरदार हमला करेगा। उन्होंने हॉर्मुज स्ट्रेट का जिक्र करते हुए कहा कि यह जल्द खुल जाएगा। अगर नहीं खुला तो ईरान को भारी नुकसान उठाना पड़ेगा।

काफी दिन से हॉर्मुज बंद

ईरान ने युद्ध शुरू होने के बाद हॉर्मुज स्ट्रेट बंद कर दिया था। यह रास्ता मिडिल ईस्ट से तेल और ऊर्जा की आपूर्ति का सबसे महत्वपूर्ण मार्ग है। दुनिया भर में तेल की कीमतें इससे प्रभावित होती हैं।

हालांकि, ट्रंप का दावा है कि यह रास्ता जल्द ही खुलने वाला है। उधर, कतर ने मंगलवार को कहा कि मध्यस्थ देश युद्ध रोकने की कोशिशों में आगे बढ़ रहे हैं। लेकिन ईरान ने ट्रंप के दावे को खारिज कर दिया। तेहरान ने साफ कहा कि कोई बातचीत नहीं चल रही।

ईरान की भी सीधी चेतावनी

इस बीच, ईरान ने भी चेतावनी दी है कि अगर अमेरिका हमला करता है तो वह आसपास के देशों के ऊर्जा और आर्थिक ठिकानों पर हमला करेगा। अब ट्रंप एक तरफ बातचीत को अच्छा बता रहे हैं तो दूसरी तरफ सख्त धमकी दे रहे हैं। कतर जैसे मध्यस्थ देश प्रयास कर रहे हैं लेकिन ईरान इनकार कर रहा है।

स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है। युद्ध जारी रहने से क्षेत्र में अस्थिरता बढ़ रही है। दोनों तरफ से दावे-प्रतिदावे जारी हैं। ट्रंप की बातों से लगता है कि अमेरिका दबाव बनाए रखना चाहता है। उधर, ईरान अपने रुख पर अड़ा हुआ दिख रहा है।

युद्ध कैसे शुरू हुआ?

अमेरिका और इजराइल ने 28 फरवरी को ईरान पर हमला कर दिया था। इसके बाद युद्ध छिड़ गया। जवाब में ईरान ने इजराइल और खाड़ी के उन देशों पर हमले किए जहां अमेरिकी अड्डे हैं।

इसके बाद अमेरिका-इजराइल के हमलों और इजराइल के लेबनान पर हमलों में भारी संख्या में लोग मारे गए। वहीं, लाखों लोग घर छोड़ने को मजबूर हुए। ट्रंप पहले भी ईरान की नागरिक सुविधाओं को निशाना बनाने और सभ्यता नष्ट करने जैसी बातें कह चुके हैं।