31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इमरान खान के करीबी शाह महमूद कुरैशी को एक और झटका, 5 साल के लिए चुनाव लड़ने पर लगा बैन

Big Blow To Shah Mahmood Qureshi: इमरान खान के करीबी शाह महमूद कुरैशी को हाल ही में एक और झटका लगा है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Tanay Mishra

•

Updated: 4 Feb 2024, 4:28 PM IST

imran_and_shah_.jpg

Imran Khan and Shah Mahmood Qureshi

साइफर मामले (Cypher Case) में पाकिस्तान की एक अदालत ने 30 जनवरी को देश के पूर्व पीएम इमरान खान (Imran Khan) को 10 साल की जेल की सज़ा सुनाई है। इतना ही नहीं, इमरान तोशाखाना मामले (Toshakhana Case) में 14 साल और गैर-इस्लामिक शादी (Non-Islamic Unlawful Marriage) के मामले में 7 साल की जेल की सज़ा भी झेल रहे हैं जो उन्हें साइफर मामले में सज़ा के बाद मिली है। तोशाखाना मामले और गैर-इस्लामिक शादी मामले में इमरान के साथ उनकी पत्नी बुशरा बीबी (Bushra Bibi) को भी सज़ा मिली है, पर साइफर मामले में इमरान के साथ उनके करीबी और उनकी सरकार में विदेश मंत्री रहे शाह महमूद कुरैशी (Shah Mahmood Qureshi) को भी सज़ा मिली है। कुरैशी को भी 10 साल की जेल की सज़ा दी गई है। अब शाह महमूद को एक और झटका लगा है।


5 साल के लिए चुनाव लड़ने पर लगा बैन

साइफर मामले में दोषी पाए जाने की वजह से पाकिस्तान के चुनाव आयोग ने शाह महमूद पर चुनाव लड़ने से 5 साल के लिए बैन लगा दिया है।


क्या है साइफर मामला?

साइफर मामला पाकिस्तान के सीक्रेट डेमोक्रेटिक डॉक्यूमेंट्स के लीक होने से जुड़ा है। इमरान और शाह महमूद दोनों पर ही पाकिस्तान के सीक्रेट डेमोक्रेटिक डॉक्यूमेंट्स को लीक करने का आरोप है।

यह भी पढ़ें- टोंगा में आया भूकंप, रिक्टर स्केल पर रही 5.2 की तीव्रता