8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Operation Sindoor के बाद भारत की बड़ी तैयारी, चीन और पाकिस्तान के मंसूबों पर फिरेगा पानी

भारत एस-500 एयर डिफेंस सिस्टम खरीदने पर विचार कर रहा है। पुतिन के भारत दौरे पर इस खरीददारी पर बात हो सकती है। भारत रूस से एस 400 की अतिरिक्त खरीद की तैयारी में भी है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Pushpankar Piyush

•

Updated: 29 Jun 2025, 11:29 AM IST

Russia Air Defense System

Russia Air Defense System

ऑपरेशन सिंदूर (Operation Sindoor) के दौरान एस-400 एयर डिफेंस सिस्टम (S400 Air Defense System) का जबरदस्त जलवा दिखाने के बाद भारत (India) इससे भी उन्नत एस-500 एयर डिफेंस सिस्टम (S500 Air Defense System) खरीदने पर विचार कर रहा है। इसके अलावा एस-400 की अतिरिक्त खरीद की भी तैयारी है। जानकार सूत्राें ने बताया कि एस-500 एयर डिफेंस सिस्टम खरीदने का विचार फिलहाल प्रारंभिक स्तर पर है लेकिन माना जा रहा है रक्षा जरूरतों को देखते हुए भारत रूस से यह प्रणाली खरीदने पर गंभीर हो सकता है। राष्ट्रपति पुतिन का इसी साल भारत दौरा तय है। जिसमें इस संंबंध में बातचीत हो सकती है।

S400 ने दिलाई थी बढ़त

ऑपरेशन सिंदूर के दौरान एस-400 की जबरदस्त कामयाबी ने भारतीय वायुसेना को अपूर्व बढ़त दिलाई थी। इसी सफलता को देखते हुए भारत अब अगली पीढ़ी की प्रणाली एस-500 हासिल करना चाहता है जो आने वाले दशकों तक उसकी वायु सीमाओं की रक्षा कर सके। पाकिस्तान की ओर से चीन से जे-36 स्टील्थ फाइटर जेट खरीदने की स्थिति में एस-500 भारत की जरूरतों पर सौ फीसदी खड़ा उतरता है। एस-400 ने हाल ही पाकिस्तान में 314 किलोमीटर तक मारक क्षमता दिखा कर रिकॉर्ड बनाया था।

यह भी पढ़ें: 500 रुपए की चप्पल बेची 1 लाख में, अब इटली की लग्जरी ब्रांड ने मान ली भारतीयों की बात, जानिए पूरा मामला

एस-400 की अतिरिक्त खरीद

सूत्रों के अनुसार भारत एस-400 की अतिरिक्त खरीद की भी तैयारी कर रहा है। फिलहाल रूस से पांच स्क्वाड्रन खरीद का समझौता है जिसमें से तीन की डिलीवरी व संस्थापन हो चुका है। रूस ने शेष दो प्रणालियों की आपूर्ति 2026 में करने का वादा किया है।

क्या खासियत है एस-500 में

  • अत्याधुनिक वायु रक्षा प्रणाली, रेंज 600 किमी तक।
  • 200 किमी की ऊंचाई तक बैलिस्टिक-क्रूज मिसाइलों, हाइपरसोनिक-स्टेल्थ विमानों की ट्रेकिंग में सक्षम।
  • उन्नत लोंग-रेंज रडार, एक्स-बैंड फायर कंट्रोल रडार और मल्टी-बैंड फेज्ड एरे तकनीक से लैस।
  • स्टेल्थ फाइटर जेट्स को मार गिराने की भी क्षमता।
  • उन विमानों की भी ट्रेकिंग में सक्षम जो पारंपरिक रडार से बच निकलते हैं।