24 जून 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

India-US Trade Deal: भारत-अमेरिका के बीच ऐतिहासिक व्यापार समझौता अंतिम चरण में, जल्द हो सकता है ऐलान

US-India Economic Partnership: भारत और अमेरिका के बीच प्रस्तावित ऐतिहासिक व्यापार समझौता अंतिम चरण में पहुंच गया है। अमेरिकी अधिकारी बेथनी पॉलोस मॉरिसन ने कहा कि दोनों देश समझौते को अंतिम रूप देने के बेहद करीब हैं...
2 min read
Google source verification

भारत

image

Ashib Khan

Jun 24, 2026

US-India Economic Partnership

US-India ट्रेड डिल अंतिम चरण में (Photo-IANS)

India-US Trade Deal: भारत और अमेरिका के बीच प्रस्तावित ऐतिहासिक व्यापार समझौता अब अंतिम चरण में पहुंच गया है। इस बात की जानकारी अमेरिकी विदेश मंत्रालय के दक्षिण और मध्य एशिया मामलों की ब्यूरो उप सहायक सचिव बेथनी पॉलोस मॉरिसन ने दी है। उन्होंने कहा कि दोनों देश इस समझौते को अंतिम रूप देने के बेहद करीब है। 

एक कार्यक्रम में बोलते हुए बेथनी पॉलोस मॉरिसन ने कहा कि फरवरी 2026 में हमने एक ऐतिहासिक ट्रेड डिल को पूरा करने का इरादा जाहिर किया था। अब हम इसके लिए अंतिम चरण में पहुंच चुके हैं। 

उन्होंने कहा कि प्रस्तावित एग्रीमेंट भारत के 1.4 बिलियन लोगों के मार्केट को पारस्परिक और आपसी रूप से फायदेमंद शर्तों पर अमेरिकी सामानों के लिए खोल देगा।

कार्यक्रम में मॉरिसन ने यह भ कहा कि दोनों देश साल 2030 तक 500 अरब डॉलर के द्विपक्षीय व्यापार का लक्ष्य हासिल करने की ओर तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। 

2025 रहा ऐतिहासिक वर्ष

मॉरिसन के बताया कि अमेरिका और भारत के संबंधों के लिए साल 2025 ऐतिहासिक रहा है। दोनों देशों के बीच वस्तुओं का द्विपक्षीय व्यापार बढ़कर 149 अरब डॉलर तक पहुंच गया। वहीं, भारत को अमेरिकी निर्यात में 9.8 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई।

अमेरिका में बढ़ रहा भारतीय निवेश

उन्होंने कहा कि अमेरिका में निवेश करने को लेकर भारतीय कंपनियां भी काफी उत्साहित नजर आ रही हैं। भारतीय कंपनियां भी अमेरिका में निवेश को लेकर काफी उत्साहित हैं। SelectUSA कार्यक्रम के दौरान भारत की ओर से अमेरिका में 20 अरब डॉलर के नए निवेश प्रस्ताव सामने आए, जिनमें 1.1 अरब डॉलर का तत्काल निवेश शामिल है।

नई दिल्ली में हुई उच्चस्तरीय बैठक

इसी बीच मंगलवार को नई दिल्ली के वाणिज्य भवन में अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि जैमीसन ग्रीर और केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पियूष गोयल की बैठक हुई। इसमें अंतरिम व्यापार समझौते और व्यापक द्विपक्षीय व्यापार समझौते पर बातचीत की गई।  बैठक में भारत में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर और अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधिमंडल के वरिष्ठ अधिकारी भी शामिल रहे।

अमेरिकी दूतावास ने कहा कि अमेरिका एक निष्पक्ष, पारस्परिक और दोनों देशों के लिए लाभकारी व्यापार समझौते को लेकर प्रतिबद्ध है, जो बाजारों को खोलने के साथ-साथ दोनों देशों की आर्थिक साझेदारी को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएगा।