23 जून 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि ग्रीर का भारत दौरा, वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल बोले- India-US Trade Deal से होगा फायदा

USTR Greer visits India: USTR जेमिसन ग्रीर का पीयूष गोयल ने स्वागत करते हुए कहा कि भारत अमेरिका ट्रेड डील से दोनों देशों को फायदा होगा। पढ़ें पूरी खबर...

2 min read
Google source verification
Union Minister Piyush Goyal

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल। ( फोटो: ANI)

India-US Trade Deal: अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि जेमिसन ग्रीर भारत दौरे पर आए हुए हैं। ग्रीर के भारत आगमन पर वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने भारत और अमेरिकी प्रतिनिधियों के बीच व्यापार समझौते को लेकर सार्थक चर्चा की उम्मीद जताई है। उन्होंने कहा कि USTR राजदूत जेमिसन ग्रीर और भारत में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर और उनके प्रतिनिधिमंडल का हार्दिक स्वागत है। उन्होंने कहा कि द्विपक्षीय व्यापार समझौते को अंतिम रूप देने से दोनों देशों के लिए नए आर्थिक अवसर खुलेंगे और भारत-अमेरिका की आर्थिक साझेदारी मजबूत होगी।

वहीं, USTR जेमिसन ग्रीर के भारत आने पर अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने कहा कि हमारे महात्वकांक्षी इंडिया-अमेरिका ट्रेड डील को अंतिम रूप देने के लिए नई दिल्ली आने पर स्वागत। ट्रेड डील से दोनों देशों के लिए नए आर्थिक अवसर खुलेंगे और दोनों देशों के रिश्ते मजबूत होंगे।

वाणिज्य भवन में हुई दोनों देशों के अधिकारियों की बैठक

आज भारत-अमेरिका ट्रेड डील को लेकर वाणिज्य भवन में केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल और जेमिसन ग्रीर ने बैठक की। इस दौरान दोनों देशों के अधिकारी भी मौजूद रहे। अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने कहा कि यह बैठक G7 में पीएम नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की मीटिंग के बाद हुई है।

मोदी संग मीटिंग में क्या बोले ट्रंप

व्यापार समझौते को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि दोनों पक्ष व्यापार समझौते को अंतिम रूप देने के बहुत करीब हैं। ट्रंप ने कहा कि इस मामले में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ बहुत अच्छी बातचीत हुई। हम व्यापार समझौता कर रहे हैं। हम बहुत सी चीजें कर रहे हैं। अमेरिका और भारत के बीच बहुत कुछ हो रहा है। ट्रंप ने अमेरिका में निवेश को बढ़ावा देने में पीएम मोदी की भूमिका की भी तारीफ की।

वहीं, भारत-अमेरिका ट्रेड डील को लेकर भारतीय विदेश सचिव ने बीते सप्ताह बताया था कि द्विपक्षीय व्यापार समझौता अपने अंतिम चरण में है। G7 शिखर सम्मेलन के बाद विक्रम मिसरी ने कहा था कि दोनों देशों ने महत्वपूर्ण प्रगति की है। हम समझौते को अंतिम रूप देने के अंतिम चरण में हैं।

ग्रीर के दौरे पर मोदी सरकार पर कांग्रेस का तंज

ग्रीर के दौरे पर कांग्रेस ने मोदी सरकार पर हमला बोला है। कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा कि क्या गारंटी है कि ट्रेड डील होने के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भारत पर टैरिफ नहीं लगाएंगे या धमकी नहीं देंगे। उन्होंने कहा कि भारत सरकार का पूरा फोकस अपने हितों को सुरक्षित करने पर होना चाहिए, न कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को खुश करने पर।

बड़ी खबरें

View All

राष्ट्रीय

ट्रेंडिंग