4 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बैलिस्टिक मिसाइल लॉक्ड थी, यूक्रेन पर हमला करने वाला था ईरान, जानें आखिरी वक्त पर क्यों रुका ऑपरेशन?

Iran-Ukraine Conflict: ईरान ने दावा किया है कि कैस्पियन सागर में उसके कमर्शियल शिप पर हमला हुआ था। जिसके बाद उसने यूक्रेन पर जवाबी हमला करने के लिए पूरी तैयारी कर ली थी, लेकिन…नीचे पढ़ें पूरी अपडेट।
2 min read
Google source verification

भारत

image

Saurabh Mall

Aug 04, 2026

Iran-Ukraine Conflict

यूक्रेन-ईरान में बढ़ा तनाव! ईरान ने हमले की कर ली थी पूरी तैयारी। इमेज में यूक्रेन के प्रेसिडेंट जेलेंस्की और ईरान के सुप्रीम लीडर मुजताबा खमेनेई (सोर्स: ANI)

Middle East Conflict: ईरान ने दावा किया है कि कैस्पियन सागर में उसके एक कमर्शियल शिप पर हुए हमले के बाद उसने यूक्रेन के भीतर तीन ठिकानों पर जवाबी हमला करने की तैयारी कर ली थी। बैलिस्टिक मिसाइल लॉक्ड थी... हालांकि, यूक्रेन की ओर से इस घटना को अनजाने में हुई गलती बताए जाने के बाद तेहरान ने अपनी सैन्य कार्रवाई अंतिम समय में रोक दी।

ईरान के सीनियर मिलिट्री एडवाइजर का दावा

ईरान के वरिष्ठ सैन्य सलाहकार और इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) के पूर्व कमांडर मोहसिन रजाई ने सरकारी चैनल प्रेस टीवी को दिए इंटरव्यू में कहा कि ईरान ने यूक्रेन के तीन इलाकों को निशाना बनाने की तैयारी कर ली थी। लेकिन जब उन्होंने कहा कि यह एक गलती थी, तो हमने उनके दावे की जांच करने के लिए अपनी कार्रवाई रोक दी। अगर यह गलती भी थी, तब भी इसकी भरपाई होनी चाहिए।

क्या है पूरा मामला?

25 जुलाई को कैस्पियन सागर में एक ईरानीकमर्शियल शिप पर ड्रोन हमला हुआ था, जिसमें जहाज के एक चालक दल के सदस्य की मौत हो गई थी। इसके बाद यूक्रेन ने ईरान को भेजे संदेशों और दोनों देशों के विदेश मंत्रियों के बीच बातचीत में कहा कि यह हमला जानबूझकर नहीं किया गया था।

ईरान अभी भी कर रहा है जांच

सोमवार को ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बघाई ने कहा कि तेहरान अब यह देखना चाहता है कि यूक्रेन अपने दावे के समर्थन में कौन से ठोस कदम उठाता है।

बघाई के मुताबिक, यूक्रेनी अधिकारियों ने सीधे संपर्क और आधिकारिक संदेशों के जरिए यह दोहराया है कि जहाज पर किया गया हमला अनजाने में हुआ था। हालांकि, ईरान का कहना है कि यदि घटना गलती से भी हुई है तो भी इसके लिए उचित मुआवजा और जवाबदेही तय होनी चाहिए।

बढ़ सकता है तनाव

इस बयान के बाद ईरान और यूक्रेन के बीच पहले से मौजूद तनाव और बढ़ सकता है। फिलहाल दोनों देशों की ओर से इस मामले को लेकर कूटनीतिक स्तर पर बातचीत जारी है। वहीं, ईरान यह स्पष्ट कर चुका है कि वह यूक्रेन के स्पष्टीकरण की जांच कर रहा है और आगे की कार्रवाई उसी के आधार पर तय की जाएगी।