8 अप्रैल 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

‘होर्मुज स्ट्रेट अब बंद’: इजरायल ने तोड़ा सीजफायर तो भड़का ईरान, जहाजों को लेकर दी ये धमकी

Iran Israel War: इजरायल के हमले के जवाब में ईरानी नौसेना ने तुरंत एक्शन लिया। शिपिंग सूत्रों ने बताया कि होर्मुज स्ट्रेट में मौजूद दर्जनों जहाजों को रेडियो संदेश भेजे जा रहे हैं।

2 min read
Google source verification
Strait of Hormuz Closed

इजरायल ने तोड़ा समझौता (फाइल फोटो)

Strait of Hormuz Closed: अमेरिका-ईरान के बीच घोषित दो हफ्ते के सशर्त सीजफायर महज एक दिन में हिल गया। इजरायल द्वारा सीजफायर का उल्लंघन करने के बाद ईरान ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को पूरी तरह बंद कर दिया है। ईरानी नौसेना ने खाड़ी में मौजूद सभी जहाजों को चेतावनी भेजी है कि बिना ईरानी अनुमति के कोई भी जहाज होर्मुज पार नहीं करेगा, अन्यथा उसे निशाना बनाकर नष्ट कर दिया जाएगा।

ईरान का सख्त रुख

फार्स न्यूज एजेंसी के मुताबिक, इजरायल के हमले के जवाब में ईरानी नौसेना ने तुरंत एक्शन लिया। शिपिंग सूत्रों ने बताया कि होर्मुज स्ट्रेट में मौजूद दर्जनों जहाजों को रेडियो संदेश भेजे जा रहे हैं। संदेश में साफ कहा गया है- 'होर्मुज स्ट्रेट फिलहाल बंद है। बिना अनुमति के गुजरने पर जहाज पर हमला होगा।' ईरान ने जहाज मालिकों को तेहरान से पहले अनुमति लेने की सलाह दी है।

क्या है पूरा मामला?

आपको बता दें कि ट्रंप द्वारा दो हफ्ते के सीजफायर और होर्मुज खोलने की शर्त पर सहमति बनी थी। लेकिन इजरायल ने कथित तौर पर ईरानी ठिकानों पर हमला बोल दिया, जिससे पूरा समझौता धराशायी हो गया। ईरान ने इसे सीजफायर का घोर उल्लंघन बताया और कहा कि अब वह किसी भी कीमत पर अपनी संप्रभुता की रक्षा करेगा।

वैश्विक चिंता बढ़ी

होर्मुज स्ट्रेट दुनिया के 20 प्रतिशत से ज्यादा तेल का परिवहन होता है। इसका बंद होना अंतरराष्ट्रीय बाजार के लिए बड़ा झटका है। तेल की कीमतों में तुरंत उछाल आया है। कई देशों के जहाज इस समय स्ट्रेट के पास फंसे हुए हैं।

ईरान की चेतावनी

ईरानी अधिकारियों ने कहा कि यह कदम सिर्फ इजरायल और अमेरिका के खिलाफ है, लेकिन सभी जहाजों को सतर्क रहना होगा। ईरान ने आगे चेतावनी दी कि अगर हमले जारी रहे तो जवाबी कार्रवाई और भी तेज होगी।

अमेरिका-इजरायल की प्रतिक्रिया

अभी तक अमेरिकी प्रशासन या इजरायल की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। हालांकि, क्षेत्रीय सुरक्षा विशेषज्ञों का कहना है कि यह स्थिति सीजफायर को पूरी तरह विफल कर सकती है। चीन और पाकिस्तान, जो पहले मध्यस्थता की भूमिका में थे, अब सभी पक्षों से संयम बरतने की अपील कर रहे हैं।