8 अप्रैल 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

लेबनान में इजराइली हमले के बाद ईरान के विदेश मंत्री ने पाक सेना प्रमुख को घुमाया फोन, क्या हुई बात?

ईरान ने लेबनान में इजराइली हमलों को सीजफायर का उल्लंघन बताया। विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने पाकिस्तानी सेना प्रमुख जनरल असीम मुनीर से फोन पर बात की और इजराइल के उल्लंघन पर चर्चा की।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Mukul Kumar

Apr 08, 2026

ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची और पाक जनरल असीम मुनीर। (फोटो- ANI)

ईरान-इजराइल और अमेरिका के बीच आज ही युद्ध विराम पर समझौता हुआ है। इसके बावजूद इजराइल ने ईरान में हमला कर दिया है। साथ ही इजराइल ने लेबनान पर भी आक्रामक हमले किए। जिसके बाद ईरान ने चिंता जाहिर की है।

संघर्ष विराम के बाद इजराइल की ओर से साफ कहा गया कि युद्ध विराम की डील केवल ईरान के साथ हुई है, लेबनान पर यह लागू नहीं होता है। इस घोषणा के बाद इजराइल ने लेबनान पर आक्रामक हमले किए।

क्या बोले विदेश मंत्री?

लेबनान में भी इजराइली हमले को ईरान ने 'सीजफायर' का उल्लंघन बताया है। इसको लेकर ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने पाकिस्तानी सेना प्रमुख असीम मुनीर के साथ फोन पर बात भी की।

पाक सेना प्रमुख से बातचीत के बाद ईरान के विदेश मंत्री अराघची ने कहा कि उन्होंने पाकिस्तानी जनरल आसिम मुनीर के साथ फोन पर हुई बातचीत में इजराइल द्वारा ईरान और लेबनान में सीजफायर के उल्लंघन पर चर्चा की।

उन्होंने आगे यह भी कहा कि उन्होंने युद्ध को समाप्त करने और इस क्षेत्र में शांति व सुरक्षा को मजबूत करने के लिए पाकिस्तान के प्रभावी प्रयासों की सराहना भी की।

लेबनान में 10 मिनट के भीतर 100 हवाई हमले

बता दें कि इजराइल सेना ने लेबनान भर में कई जगहों पर 10 मिनट के अंदर 100 हवाई हमले किए। फिलहाल, यह पता नहीं चल पाया है कि इस हमले से कितना नुकसान हुआ है।

अल जजीरा की रिपोर्ट के मुताबिक, पहले दक्षिणी लेबनान से रॉकेट दागे गए थे, जिसके बाद इजराइल ने बड़े पैमाने पर हमला शुरू कर दिया।

हवाई हमले के बज रहे सायरन

इजराइली सेना की होम फ्रंट कमांड का कहना है कि लेबनान सीमा से सटे श्टुला और पश्चिमी गैलिली क्षेत्र के अन्य कस्बों में हवाई हमले के सायरन बज रहे हैं।

उधर, हिज़्बुल्लाह से जुड़े लोगों ने इजराइल के हमलों पहले कहा था कि वे अमेरिका-ईरान संघर्ष विराम का पालन कर रहे हैं और इजराइल पर कोई भी हमला नहीं कर रहे हैं।

नॉर्वेजियन रिफ्यूजी काउंसिल ने क्या कहा?

नॉर्वेजियन रिफ्यूजी काउंसिल (एनआरसी) के प्रमुख जान एगेलैंड ने कहा कि बेरूत और लेबनान के अन्य हिस्सों पर इजराइल की बमबारी जारी है। इससे बड़ी तबाही मची है। कई लोगों के हताहत होने की सूचना है।

उन्होंने एक्स पर लिखा- इजराइल और हिज़्बुल्लाह को अपने हमले रोकने का वादा करना चाहिए। साथ ही इजराइल को उन लेबनानी गांवों और इलाकों से हट जाना चाहिए जिन पर उसने अभी कब्जा कर रखा है।