
ईरान-इजराइल हमला। (फोटो- IANS)
अमेरिका और इजराइल के हमले से बौखलाकर ईरान ने संयुक्त अरब अमीरात में अमेरिकी बेस पर हमला कर दिया है। इससे मिडिल ईस्ट में तनाव बढ़ गया है। संयुक्त अरब अमीरात में ईरानी हमले में एक व्यक्ति की मौत हो गई है।
ईरान की कार्रवाई से संयुक्त अरब अमीरात काफी गुस्से में है। उसने भी ईरान को इजराइल और अमेरिका के साथ मिलकर जवाब देने का संकेत दिया है। यूएई ने ईरानी हमले के बाद खुलकर कहा है कि जवाब देने का हक सबको है।
मिडिल ईस्ट में मिलिट्री एक्शन बढ़ने के कारण यूएई ने अपने एयरस्पेस को कुछ समय के लिए बंद कर दिया है। जनरल सिविल एविएशन अथॉरिटी ने शनिवार सुबह इस कदम के बारे में जानकारी दी। इसे सिविलियन एयरक्राफ्ट, फ्लाइट क्रू और यात्रियों की सुरक्षा के लिए बनाया गया एक खास एहतियात बताया।
बता दें कि ईरान ने एकसाथ लगभग आठ देशों पर हमला किया है। उसने बहरीन में भी अमेरिका के मिलिट्री बेस पर टारगेटेड मिसाइल स्ट्राइक की है। ईरान ने संयुक्त अरब अमीरात में अबू धाबी और दुबई शहर को निशाना बनाया है।
इसके अलावा, ईरान ने कतर के दोहा और सऊदी अरब के रियाद में भी हमला किया है। अबू धाबी में, यूएई एयर फोर्स और अमेरिकी एयर फोर्स अल धफरा एयर बेस शेयर करते हैं।
दुबई का जेबेल अली पोर्ट मिडिल ईस्ट में अमेरिकी नेवी का सबसे बड़ा पोर्ट ऑफ कॉल है, जहां रेगुलर तौर पर अमेरिकन एयरक्राफ्ट कैरियर और दूसरे जहाज आते-जाते रहते हैं।
दोहा में भी बहुत बड़ा अमेरिकी बेस है। खबर है कि सऊदी अरब में अमेरिका के 2,000 से ज्यादा सैनिक हैं. जिनमें से कुछ प्रिंस सुल्तान एयर बेस पर तैनात हैं।
इस बीच एयर इंडिया ने शनिवार को कहा कि मध्य पूर्व के कुछ हिस्सों में बिगड़ते हालात को देखते हुए उसने मध्य पूर्व के सभी गंतव्यों के लिए अपनी सभी उड़ानें निलंबित कर दी हैं।
यह घोषणा ऐसे समय में की गई जब अमेरिका और इजरायल ने ईरान में 'बड़े सैन्य अभियान' शुरू किए। एयर इंडिया ने एक बयान में कहा- मध्य पूर्व के कुछ हिस्सों में उत्पन्न हो रही स्थिति को देखते हुए मध्य पूर्व के सभी गंतव्यों के लिए एयर इंडिया की सभी उड़ानें निलंबित की जाती हैं।
एयरलाइन ने कहा- हम अपने यात्रियों और चालक दल की सुरक्षा के उच्चतम मानकों को बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं। हम उड़ानों के संचालन के लिए सुरक्षा स्थिति का लगातार आकलन करते रहेंगे और जरूरत पड़ने पर संचालन में बदलाव करेंगे। हमारी टीमें यात्रियों को हर संभव सहायता प्रदान करेंगी।
Updated on:
28 Feb 2026 05:06 pm
Published on:
28 Feb 2026 04:35 pm
बड़ी खबरें
View Allविदेश
ट्रेंडिंग
Iran Israel Conflict Latest Updates
