13 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘F-35 लड़ाकू विमान तबाह करने का दावा झूठा’, अमेरिका ने खारिज किया ईरान का दावा

ईरान के 3 अमेरिकी F-35 स्टेल्थ लड़ाकू विमान नष्ट करने के दावे को अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने खारिज कर दिया है। जानिए अमेरिकी सेना ने अपने बयान में क्या कहा?
2 min read
Google source verification

भारत

•

image

Rahul Yadav

•

Jul 30, 2026

Iran US F-35 Attack Claim, CENTCOM, IRGC, US F-35 Fighter Jets, Iran Missile Attack, Al Azraq Air Base, US Military News,

'F-35 लड़ाकू विमान तबाह करने का दावा झूठा', अमेरिका ने खारिज किया ईरान का दावा (फोटो - ChatGPT)

Iran US F-35 Attack Claim: ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कोर (आईआरजीसी) का दावा था कि उसने एक हमले में अमेरिका के तीन F-35 स्टेल्थ लड़ाकू विमान और तीन अन्य विमानों को तबाह कर दिया है। इस पर अब अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) ने आधिकारिक बयान जारी किया है। अमेरिकी सेना के अनुसार, उनका कोई भी विमान नष्ट नहीं हुआ है और न ही किसी विमान को नुकसान पहुंचा है। सेना ने बताया कि ईरान की सभी मिसाइलों और ड्रोनों को हवा में ही मार गिराया गया या वे अपने निशाने तक पहुंच ही नहीं पाए।

ईरान ने क्या दावा किया था?

आईआरजीसी ने दावा किया था कि उसने जॉर्डन स्थित अल-अजराक एयर बेस पर मिसाइल हमला कर अमेरिका के तीन F-35 स्टेल्थ लड़ाकू विमानों को नष्ट कर दिया, जबकि तीन अन्य विमानों को नुकसान पहुंचाया। ईरान ने यह भी कहा कि इस हमले में कई अमेरिकी अधिकारी और तकनीकी व रखरखाव से जुड़े कर्मी मारे गए।

CENTCOM ने दावों को बताया गलत

अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने इन सभी दावों को खारिज करते हुए कहा कि हालिया ईरानी हमलों में किसी भी अमेरिकी विमान को न तो नुकसान पहुंचा और न ही कोई विमान नष्ट हुआ। सेंटकॉम के मुताबिक, ईरान की ओर से दागी गई सभी मिसाइलों और ड्रोन को या तो रास्ते में ही इंटरसेप्ट कर लिया गया या वे अपने लक्ष्य तक पहुंचने में विफल रहे। हालांकि, अमेरिकी सेना ने कथित सैन्य कर्मियों के हताहत होने के दावों पर कोई टिप्पणी नहीं की।

जॉर्डन ने भी मिसाइलें मार गिराने का दावा किया

गुरुवार को जॉर्डन की सेना ने भी कहा कि उसने ईरान की ओर से दागी गई पांच मिसाइलों को अपने हवाई क्षेत्र में ही मार गिराया। जॉर्डन के अनुसार, लगातार चौथे दिन इस तरह की मिसाइल गतिविधि देखने को मिली है।

होर्मुज और तेल टैंकर पर भी अमेरिका का जवाब

सेंटकॉम ने ईरान के उस दावे को भी खारिज किया, जिसमें कहा गया था कि 'एम/टी नोरा' (M/T Nora) नाम का तेल टैंकर अमेरिकी नौसैनिक घेराबंदी को पार कर गया है।अमेरिकी सेना ने कहा कि 20 से अधिक युद्धपोत और सैकड़ों सैन्य विमान अब भी क्षेत्र में तैनात हैं और नाकेबंदी पूरी तरह प्रभावी है।

कमर्शियल जहाज को धमकाने का ऑडियो भी जारी किया

सेंटकॉम ने होरमुज जलडमरूमध्य को लेकर आईआरजीसी के दावों को भी गलत बताया। अमेरिकी सेना का कहना है कि इस समुद्री मार्ग से गुजरने वाले नागरिक जहाजों के लिए सबसे बड़ा खतरा आईआरजीसी की गतिविधियां हैं। इसके समर्थन में सेंटकॉम ने एक कथित रेडियो रिकॉर्डिंग भी जारी की है, जिसमें उसके अनुसार आईआरजीसी का एक सदस्य एक वाणिज्यिक जहाज को तत्काल लौट जाने की चेतावनी देता सुनाई देता है। रिकॉर्डिंग में कथित तौर पर कहा गया है कि यदि जहाज ने आदेश नहीं माना तो उसे निशाना बनाकर नष्ट कर दिया जाएगा।