30 जुलाई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Russia-Ukraine War: रूस ने यूक्रेन पर छोड़ी उत्तर कोरिया की एक और मिसाइल, नए दावे ने दुनिया भर बढ़ाई चिंता

Russia-Ukraine War Latest Update: रूस ने यूक्रेन के क्रीवी रीह में उत्तर कोरिया की मिसाइल से एक और हमला किया। इसमें एक परिवार के सभी सदस्यों की मौत हुई है।
2 min read
Google source verification

भारत

image

Mukul Kumar

Jul 30, 2026

Kim Putin Xi Alliance

उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग उन और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन। (फोटो: आईएएनएस.)

यूक्रेन के क्रीवी रीह शहर के पास देर रात अचानक भयानक धमाका हुआ। खबर यह भी है कि रूस ने इस इलाके में रात भर मिसाइल दागी, जिसमें एक परिवार के सभी सदस्यों की जान चली गई है।

रॉयटर्स के हवाले से सामने आई जानकारी के मतबूक, हमले के बाद बिल्डिंग का मलबा गिरा, जिसमें मां-पिता के साथ बच्चे की भी दबकर जान चली गई। सूत्रों ने यह जानकारी दी है कि रूस ने इस साल पहली बार ऐसे हमले में उत्तर कोरियाई मिसाइल इस्तेमाल की है।

नए दावे से बढ़ी चिंता

नए दावे ने यूक्रेन के साथ-साथ दुनिया भर में युद्ध को लेकर नई चिंता पैदा कर रही है। रूसी सेना ने पिछले रात यूक्रेन पर दर्जनों मिसाइलें और सैकड़ों ड्रोन दागे।

राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने बताया कि इस हमले में कुल आठ लोग मारे गए। लेकिन क्रीवी रीह वाला हमला सबसे ज्यादा चर्चा में है क्योंकि इसमें उत्तर कोरिया की मिसाइल का इस्तेमाल हुआ।

2025 में भी रूस ने दागी थी उत्तर कोरिया की मिसाइल

सूत्रों के मुताबिक, करीब एक साल में पहला ऐसा मौका है जब रूस ने उत्तर कोरियाई मिसाइल चलाई है। आखिरी बार अगस्त 2025 में ऐसी पुष्टि हुई थी। लंबे अंतराल के बाद फिर से इन मिसाइलों का इस्तेमाल दिखाता है कि रूस के पास अब नई खेप आ गई है।

उत्तर कोरिया रूस का करीबी साथी बन चुका है। युद्ध शुरू होने के बाद से प्योंगयांग ने रूस को हजारों सैनिक, लाखों आर्टिलरी शेल और मिसाइलें दी हैं। 2023 के अंत में भी रूस ने पहली बार KN-23 और KN-24 छोटी दूरी की बैलिस्टिक मिसाइलें यूक्रेन पर चलाई थीं।

अब फिर इनका इस्तेमाल शुरू हो गया है। यूक्रेनी सेना के सूत्रों का कहना है कि रूस का अब इन मिसाइलों पर भरोसा बढ़ा रहा है क्योंकि उसके अपने हथियारों के स्टॉक कम हो रहे हैं। यह हमले यूक्रेन की नागरिक आबादी को निशाना बनाने की रणनीति का हिस्सा लगते हैं।

जेलेंस्की की अपील

जेलेंस्की ने हमले के बाद कहा कि यूक्रेन को एयर डिफेंस सिस्टम की बहुत कमी है। उन्होंने अपने सहयोगी देशों से तुरंत मदद मांगी। उन्होंने कहा- हमारे लोग मर रहे हैं क्योंकि हमारे पास पर्याप्त सुरक्षा की व्यवस्था नहीं है।

हालांकि, यूक्रेन की वायुसेना ने अभी तक इस मिसाइल वाले हमले पर कोई आधिकारिक टिप्पणी नहीं की है। लेकिन सूत्रों ने पुष्टि की कि हमले में नॉर्थ कोरियन मिसाइल का इस्तेमाल हुआ।