30 जुलाई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Russia-Ukraine War: रूस के बैलिस्टिक मिसाइल हमलों में 7 यूक्रेनी नागरिकों की मौत, पोलैंड हाई अलर्ट पर

Russia Strikes Ukraine: रूस ने कीव समेत यूक्रेन के कई शहरों पर बैलिस्टिक मिसाइलों से हमला किया, जिसमें कम से कम सात लोगों की मौत हुई। वहीं यूक्रेन ने रूस के पेंजा स्थित वाइल्डबेरीज गोदाम पर ड्रोन हमला किया, जबकि पोलैंड ने सुरक्षा व्यवस्था हाई अलर्ट पर कर दी।
2 min read
Google source verification
Russian missile strikes hit Kyiv and other Ukrainian cities.

रूस ने यूक्रेन पर मिसाइल हमला किया। (Photo- X/@LukashukMykola)

Russian Missile Attack on Ukraine: रूस ने गुरुवार तड़के यूक्रेन की राजधानी कीव समेत कई शहरों पर मिसाइल हमले किए, जिसमें कम से कम सात लोगों के मारे जाने की खबर है। खास बात यह है कि यह हमला ऐसे समय हुआ, जब यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की अमेरिका दौरे से लौटे हैं। उन्होंने कुछ घंटे पहले ही चेतावनी दी थी कि रूस बड़े पैमाने पर हमला करने की तैयारी कर रहा है।

क्रिवी रीह में छह की मौत, कीव में एक ने तोड़ा दम

वोलोदिमिर जेलेंस्की के गृह नगर क्रिवी रीह में रूसी इस्कंदर-एम बैलिस्टिक मिसाइल हमले में छह लोगों की मौत हो गई, जबकि 8 लोग घायल हुए हैं। मृतकों में 5 और 12 वर्ष की दो बच्चियां भी शामिल हैं। शहर की रक्षा परिषद के प्रमुख ओलेक्सांद्र विलकुल ने बताया कि मिसाइल यूक्रेन सीमा से लगभग 250 किलोमीटर दूर रूस के वोरोनेझ क्षेत्र से दागी गई थी। उसने एक बड़े परिवार के घर को निशाना बनाया। मलबा हटाने का काम जारी है और मृतकों की संख्या बढ़ सकती है।

हमलों के दौरान यूक्रेन के अधिकांश इलाकों में हवाई सायरन बजाए गए। वहीं, रूस ने कीव को भी निशाना बनाया। रिपोर्ट के मुताबिक, कीव में कई धमाकों की आवाजें सुनी गईं। शहर के मेयर विताली क्लिचको ने टेलीग्राम पर बताया कि कुछ गैर-आवासीय इमारतों में आग लग गई। वहीं, आपातकालीन सेवाओं के अनुसार, कीव में एक व्यक्ति की मौत हुई और दो अन्य घायल हुए।

पोलैंड सीमा पर स्थित ल्वीव को भी रूस ने निशाना बनाया। रूसी मिसाइलों के हमले में दो अपार्टमेंट को नुकसान पहुंचा। अधिकारियों के मुताबिक, इन हमलों में 15 लोग घायल हुए हैं। बचाव दल मलबे में फंसे लोगों को निकालने में जुटे हैं।

पोलैंड हाई अलर्ट पर

उधर, यूरोपीय संघ और नाटो के सदस्य पोलैंड ने रूसी हवाई हमलों के बीच अपनी सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। पोलैंड ने हवाई क्षेत्र की सुरक्षा के लिए लड़ाकू विमान, अर्ली वार्निंग एयरक्राफ्ट, जमीनी वायु रक्षा प्रणाली और रडार निगरानी तंत्र को हाई अलर्ट पर रखा है। इस संबंध में पोलिश सेना ने बताया कि यह कदम एहतियात के तौर पर उठाया गया है।

रूस के वाइल्डबेरीज के गोदाम पर यूक्रेन का हमला

इस बीच, यूक्रेन ने रूस के पेंजा शहर पर ड्रोन से हमला किया। यूक्रेन ने रूस की प्रमुख ऑनलाइन रिटेल कंपनी वाइल्डबेरीज़ के एक गोदाम को निशाना बनाया। क्षेत्रीय गवर्नर ओलेग मेलनिचेंको ने बताया कि हमले के बाद गोदाम में आग लग गई। एक व्यक्ति घायल हुआ। लगभग 200 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया।