3 सितंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ईरान पर अमेरिकी स्ट्राइक में एक मासूम और दो महिलाओं समेत 18 की मौत, घायलों में 44 बच्चे व 61 महिलाएं शामिल

Iran War News: अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध फिर भड़का। अमेरिकी हमलों में 18 लोगों की मौत और 142 घायल। ट्रम्प के बयानों पर भड़के बर्नी सैंडर्स, स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के नाम बदलने पर हुआ विवाद। पढ़ें पूरी खबर...
2 min read
Google source verification

भारत

image

Pratiksha Gupta

Sep 03, 2026

Iran casualties, Iran missile attack

अमेरिका-ईरान संघर्ष के बीच हमलों में 18 लोगों की मौत और 142 लोग घायल / फोटो सोर्स- X(@ParvenNaz)

Iran US War: अमेरिका और ईरान के बीच एक बार फिर तनाव बढ़ गया है। ईरान के स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, अमेरिका के ताजा हमलों में एक बच्चे समेत 18 लोगों की मौत हुई है, जबकि 142 लोग घायल हुए हैं। घायलों में 44 लोग 18 साल से कम उम्र के हैं। इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि ईरान के साथ जारी संघर्ष ‘बहुत लंबे समय’ तक नहीं चलेगा, लेकिन अमेरिका किसी भी समय फिर से हमला करने के लिए तैयार है।

हमलों में भारी तबाही, 44 बच्चे भी घायलों में शामिल

ईरान के स्वास्थ्य मंत्रालय के प्रवक्ता होसैन करमानपुर के अनुसार, अमेरिका के हालिया हमलों में अब तक 18 लोगों की जान जा चुकी है। मरने वालों में दो महिलाएं और एक बच्चा शामिल है। इसके अलावा 142 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घायलों की स्थिति साझा करते हुए उन्होंने बताया कि इनमें 61 महिलाएं और 18 साल से कम उम्र के 44 बच्चे व नाबालिग शामिल हैं।

ट्रम्प की चेतावनी के बाद भी ईरान का पलटवार

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा है कि ईरान के साथ जारी यह लड़ाई बहुत लंबी नहीं चलेगी, लेकिन अमेरिका जब चाहे हमला करने के लिए पूरी तरह तैयार है। ट्रम्प की चेतावनी के बावजूद ईरान ने हार नहीं मानी है। ईरान के सुरक्षा प्रमुख मोहसेन रेजाई ने चेतावनी दी है कि अमेरिका जल्द ही तेहरान की एक नई रणनीति देखेगा। ईरान ने जवाबी कार्रवाई करते हुए जॉर्डन की तरफ बैलिस्टिक मिसाइलें और बहरीन व कुवैत में स्थित अमेरिकी सैन्य ठिकानों को निशाना बनाकर ड्रोन हमले किए हैं।

रास्ता बदलने और नाम बदलने पर भड़के बर्नी सैंडर्स

इसी बीच राष्ट्रपति ट्रम्प ने एक अजीब सुझाव दिया। ट्रम्प ने व्यापारिक रूप से बेहद महत्वपूर्ण जलमार्ग 'स्ट्रेट ऑफ होर्मुज' का नाम बदलकर अपने नाम पर 'ट्रम्प स्ट्रेट' रखने का सुझाव दिया था, जिस पर विवाद खड़ा हो गया है।

अमेरिकी सीनेटर बर्नी सैंडर्स ने ट्रम्प के इस सुझाव की कड़े शब्दों में आलोचना की है। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि नहीं मिस्टर ट्रम्प! अमेरिकी जनता यह नहीं चाहती कि आप स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का नाम अपने नाम पर रखें। लोग चाहते हैं कि आप ईरान के साथ यह अवैध युद्ध तुरंत बंद करें, जिसकी वजह से देश में डीजल और पेट्रोल के दाम आसमान छू रहे हैं। आप देश के राष्ट्रपति हैं, कोई सनकी राजा नहीं, इसलिए जिम्मेदारी से व्यवहार करें।

दुनिया पर पड़ रहा है युद्ध का असर

दोनों देशों की इस लड़ाई की वजह से आम लोगों की मुसीबतें बढ़ गई हैं। अमेरिका में डीजल 5.69 डॉलर और गैस 4.12 डॉलर प्रति गैलन तक महंगी हो गई है। अगर यह तनाव ऐसे ही जारी रहा, तो आने वाले दिनों में महंगाई और ज्यादा बढ़ सकती है।