3 सितंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Russia-Ukraine War: यूक्रेन में देर रात बहुमंजिला इमारत पर एयर स्ट्राइक, रूसी हमले से ब्लैक सी पोर्ट पर फिर मची हलचल

Russia-Ukraine War Latest Update: रूस ने यूक्रेन के ओडेसा बंदरगाह शहर में देर रात बहुमंजिला आवासीय इमारत पर एयर स्ट्राइक किया। हमले में 8 लोगों के घायल होने की सूचना है।
2 min read
Google source verification

भारत

image

Mukul Kumar

Sep 03, 2026

Russia-ukraine war

रूस-यूक्रेन युद्ध। (Photo Credit- X/@clashreport)

Russia Air Strike: रूस ने देर रात अचानक यूक्रेन पर एयर स्ट्राइक कर दिया। इस हवाई हमले में ब्लैक सी पोर्ट सिटी ओडेसा को निशाना बनाया गया। रूसी हमले में एक बहुमंजिला आवासीय इमारत को भारी नुकसान पहुंचा। शहर के सैन्य प्रशासन के प्रमुख सर्गेई लिसक ने बताया कि इस हमले में आठ लोग घायल हुए हैं।

लिसक ने टेलीग्राम पर जानकारी दी कि हमला सुबह होने से ठीक पहले हुआ। इमारत को काफी नुकसान पहुंचा है। स्थानीय लोग रात के सन्नाटे में विस्फोट की तेज आवाज सुनकर सड़कों पर निकल आए।

घायलों को पहुंचाया गया अस्पताल

इस हमले के बाद कई परिवारों को इमारत से निकालना पड़ा। घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। स्थिति अभी नियंत्रण में बताई जा रही है, लेकिन इलाके में तनाव बना हुआ है।

यह हमला यूक्रेन पर जारी रूसी हमलों की कड़ी में आया है। ओडेसा बंदरगाह शहर होने के कारण लंबे समय से निशाने पर रहा है। इस बीच, स्थानीय प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है।

कीव में भी विस्फोट की खबर

उधर, राजधानी कीव में भी बुधवार को एक विस्फोट की खबर आई। एक प्रत्यक्षदर्शी के हवाले से रॉयटर्स ने इसकी पुष्टि की। रूसी हवाई हमले लगातार जारी हैं। कीव में भी अलर्ट सक्रिय है। लोग मेट्रो स्टेशनों और बंकरों में शरण लेने को मजबूर हुए।

यूक्रेन में रोजाना ऐसे हमलों की खबरें आ रही हैं। आवासीय इलाके, बुनियादी ढांचे और ऊर्जा सुविधाएं बार-बार निशाने पर आ रही हैं। नागरिकों की सुरक्षा चिंता का विषय बनी हुई है।

लगातार हमलों का सिलसिला

ओडेसा और कीव दोनों जगहों पर हुई इन घटनाओं से साफ है कि रूस अभी युद्ध खत्म का नाम नहीं ले रहा। रूसी पक्ष की तरफ से हवाई हमले जारी हैं। यूक्रेनी अधिकारियों का कहना है कि वे बचाव के लिए तैयार हैं, लेकिन नागरिक इलाकों पर हमले से आम लोगों का जीवन मुश्किल हो रहा है।

ओडेसा में घायलों की स्थिति पर और जानकारी आने का इंतजार है। प्रशासन राहत कार्यों में जुटा हुआ है। इस बीच, अंतरराष्ट्रीय समुदाय में भी ऐसी घटनाओं पर चिंता जताई जा रही है। फिलहाल, इस हमले को लेकर रूस की ओर से कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।