26 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ओमान के सुल्तान से मिले ईरानी विदेश मंत्री अराघची, होर्मुज स्ट्रेट और क्षेत्रीय तनाव पर क्या हुई बात?

मिडिल ईस्ट में जारी तनाव (Middle East Tension) के बीच ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची (Irani Foreign Minister Seyyed Abbas Araghchi) तीन देशों की आधिकारिक यात्रा पर हैं। अराघची ने ओमान के सुल्तान हैथम बिन तारिक (Oman Sultan Haitham bin Tariq) से मिलकर क्षेत्रीय घटनाक्रम पर चर्चा की।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Vinay Shakya

Apr 27, 2026

Abbas Araghchi

ईरानी विदेश मंत्री अराघची ने ओमान के सुल्तान तारिक से मुलाकात की (Image: IANS)

Middle East Tensions: ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची (Irani Foreign Minister Seyyed Abbas Araghchi) ने रविवार को ओमान के सुल्तान हैथम बिन तारिक (Oman Sultan Haitham bin Tariq) से मुलाकात की। इस मुलाकात के दौरान अराघची ने द्विपक्षीय संबंधों, होर्मुज स्ट्रेट (Strait of Hormuz) और क्षेत्रीय घटनाक्रमों पर चर्चा की।

ईरान ने ओमान की सराहना की, तनाव खत्म करने पर हुई चर्चा

ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची और ओमान के सुल्तान हैथम बिन तारिक के बीच होर्मुज स्ट्रेट (Strait of Hormuz) विवाद, क्षेत्रीय संकट और मिडिल ईस्ट में चल रहे तनाव को सुलझाने के लिए चल किए जा रहे कूटनीतिक प्रयासों पर चर्चा हुई। ईरान के 'प्रेस टीवी' की रिपोर्ट के अनुसार, बैठक में अराघची ने सुल्तान को पश्चिम एशिया (West Asia) में हाल ही में हुए घटनाक्रम के बारे में ईरान का नजरिया बताया। अराघची ने खासकर इजरायल और अमेरिका के संयुक्त हमलों के बाद की स्थिति पर ईरान का पक्ष रखा। सैयद अब्बास अराघची ने बैठक के दौरान क्षेत्रीय तनाव को खत्म करके शांति और स्थिरता बढ़ाने के लिए ओमान के संवाद और मध्यस्थता के प्रयासों की सराहना की।

बातचीत के जरिए समस्या का हल निकालने पर जोर

बैठक में सुल्तान हैथम बिन तारिक ने कहा- ओमान हमेशा कोशिश करता है कि बातचीत के जरिए लंबे समय तक टिकने वाले राजनीतिक समाधान निकाले जाएं और आम लोगों पर संकट का असर कम हो। उन्होंने जोर दिया कि समस्याओं का हल बातचीत और कूटनीति से ही होना चाहिए। ओमान में हुई बैठक के बाद ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बघाई ने सोशल मीड‍िया प्‍लेटफॉर्म 'X' पर इसकी जानकारी दी है।
ईरान के विदेश मंत्रालय ने 'X' पर लिखा- अराघची कि यह यात्रा ओमान की आधिकारिक यात्रा है और हालिया अमेरिका-इजरायल हमलों के बाद यह उनकी पहली क्षेत्रीय यात्रा है। ईरान अपने खाड़ी देशों के साथ रिश्तों को बहुत अहम मानता है। ईरान, खाड़ी देशों के साथ अपने भरोसे और सहयोग को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध है।

ओमान के बाद रूस जाएंगे अराघची

ईरान की सरकारी समाचार एजेंसी 'इस्लामिक रिपब्लिक न्यूज एजेंसी' के अनुसार, अराघची की यह यात्रा 3 देशों के दौरे का हिस्सा है। ओमान के बाद वह रूस जाएंगे, वहां क्षेत्रीय हालात और मौजूदा संघर्ष पर बातचीत करेंगे। इसके पहले शुक्रवार को सैयद अब्बास अराघची इस्लामाबाद पहुंचे थे। उनकी पाकिस्तान यात्रा से पहले अमेरिका की तरफ से कहा गया था कि ट्रंप के दामाद जारेड कुशनर और उनके विशेष प्रतिनिधि स्टीव विटकॉफ वहां जाएंगे। अमेरिका की तरफ से यह भी कहा गया था कि जरूरत पड़ने पर उपराष्ट्रपति जेडी वेंस भी पाकिस्तान जा सकते हैं। हालांकि, ईरान ने अमेरिका से सीधी बातचीत में दिलचस्पी नहीं दिखाई।