
लेबनान के दो इलाकों से हटेगी इजरायली सेना,photo- hebrew
Israeli Troop Withdrawal: इजरायल लेबनान के 2 इलाकों से अपनी सेना हटाने पर राजी हो हो गया है। स्टेट डिपार्टमेंट के एक अधिकारी ने बताया कि रोम में इजरायल और लेबनान के बीच दो दिनों की काम की और सकारात्मक वार्ता खत्म हो गई है। बातचीत खत्म होने के बाद दक्षिणी लेबनान से इजरायली सेना की पहली वापसी की उम्मीद है।
स्टेट डिपार्टमेंट के अधिकारी के अनुसार, दोनों पक्ष पायलट जोन प्रोसेस के ढांचे और गाइडलाइंस पर सहमत हुए हैं, जिन्हें आने वाले दिनों में अंतिम रूप दिया जाएगा और लागू किया जाएगा। अब दोनों पक्ष विस्तृत तकनीकी बातचीत की ओर बढ़ेंगे, जिसमें इजरायल और लेबनान के बीच एक व्यापक समझौते तक पहुंचने के मकसद से त्रिपक्षीय ढांचे के सभी पहलुओं को लागू करने पर ध्यान दिया जाएगा।
इजरायली मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार, आने वाले दिनों में लेबनान के कुछ इलाकों से इजरायली सेना की वापसी शुरू हो जाएगी। इजरायल के एक सूत्र ने बताया कि सेना की वापसी की अभी कोई खास तारीख तय नहीं की गई है, लेकिन कोशिश यही है कि यह प्रक्रिया जल्द से जल्द शुरू हो।
इस बातचीत में अमेरिकी प्रतिनिधियों ने भी हिस्सा लिया, जिनका नेतृत्व स्टेट डिपार्टमेंट के काउंसलर डैन होलर ने किया। एक इजरायली अधिकारी ने भी बातचीत को सकारात्मक बताया और कहा कि इजराइल और लेबनान हिज्बुल्लाह को निहत्था करने की जरूरत पर सहमत हुए हैं।
इजरायली अधिकारी ने कहा कि दक्षिणी लेबनान से इजरायली सेना की पहली वापसी के लिए तय किए गए दो इलाकों पर सहमति बन गई है। अधिकारी ने कहा कि इजरायल इन जोन का इस्तेमाल यह परखने के लिए करेगा कि क्या लेबनान की सरकार सीजफायर समझौते के तहत इन इलाकों को सुरक्षित रख सकती है या नहीं। ये दो पायलट क्षेत्र लेबनानी सेना की संप्रभुता लागू करने की क्षमता की पहली परीक्षा है।
इसकी पुष्टि किसी तीसरे पक्ष द्वारा की जाएगी, हालांकि अधिकारी ने यह नहीं बताया कि इस भूमिका में कौन होगा। इजरायल के एक सूत्र का कहना है कि दक्षिणी लेबनान में अमेरिका की मध्यस्थता वाले दो जोन में लेबनानी सेना के नियंत्रण, हथियार हटाने और तीसरे पक्ष द्वारा सत्यापन की जांच की जाएगी।
Updated on:
15 Jul 2026 09:15 pm
Published on:
15 Jul 2026 09:15 pm
