
डोनाल्ड ट्रंप और जॉर्जिया मेलोनी। (फोटो- IANS)
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के लगातार हमलों के बाद इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने सख्त तेवर दिखाया है। मेलोनी ने ट्रंप को साफ कहा कि उनके अनावश्यक हमले बेकार हैं और इटली अपनी संप्रभुता की रक्षा करने में सक्षम है।
मेलोनी ने साफ कहा- प्रेसिडेंट ट्रंप, ये लगातार और बिना वजह के हमले बिल्कुल बेमतलब हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि उनकी लोकप्रियता ट्रंप से दोस्ती पर निर्भर नहीं करती। बल्कि यह इटली के राष्ट्रीय हितों की रक्षा करने की उनकी क्षमता पर टिकी है।
मेलोनी ने आगे लिखा- मेरी लोकप्रियता ट्रंप के साथ रिश्ते पर निर्भर नहीं है। मैं हमेशा इटली के हितों की रक्षा करती आई हूं और आगे भी करती रहूंगी। बता दें कि ट्रंप ने हाल में इटली में मौजूद अमेरिकी सैन्य अड्डों के इस्तेमाल को लेकर सवाल उठाए थे।
इस पर मेलोनी ने जवाब देते हुए कहा कि इन बेस का उपयोग दोनों देशों के बीच पुराने समझौतों के तहत होता है। उन्होंने कहा- ये समझौते हम हमेशा से मानते आए हैं और जब तक मैं प्रधानमंत्री हूं, इन्हें तोड़ा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि इटली एक संप्रभु राष्ट्र है और कोई भी इसे कमजोर नहीं समझे।
ट्रंप ने मेलोनी की लोकप्रियता को लेकर भी टिप्पणी की है। मेलोनी ने इस पर सीधा जवाब देते हुए कहा- मेरी पॉपुलरिटी को बारे में आपको सोचने की जरुरत नहीं है। आप अपने काम से मतलब रखें।
बता दें कि मेलोनी की यह प्रतिक्रिया ट्रंप के दुबारा उकसावे के बाद आई है। कुछ दी देर पहले ट्रंप ने सोशल मीडिया पर लिखा- फ्रांस में G-7 मीटिंग के दौरान इटली की प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी ने बार-बार मेरे साथ तस्वीर खिंचवाने की गुजारिश की।
ट्रंप ने आगे लिखा- इटली में मेलोनी की लोकप्रियता का स्तर गिर रहा है, शायद इसलिए क्योंकि जब ईरान को परमाणु हथियार हासिल करने या बनाने से रोकने की बात आई, तो उन्होंने अमेरिका का साथ देने से इनकार कर दिया (हालांकि नाटो ने भी ऐसा ही किया था)।
ट्रंप ने आगे कहा- मेलोनी ने हमें इटली के लैंडिंग स्ट्रिप्स या रनवे का इस्तेमाल भी नहीं करने दिया, जिससे बहुत बड़ी लॉजिस्टिकल दिक्कत हुई और यह तब हुआ जब अमेरिका इटली और दूसरे तथाकथित नाटो सहयोगियों की सुरक्षा के लिए हर साल सैकड़ों अरब डॉलर खर्च करता है। अब, जब अमेरिका ने ईरान को सैन्य रूप से हरा दिया है, तो वह अपनी लोकप्रियता बढ़ाने के लिए फिर से दोस्ती करना चाहती हैं। जरूरत नहीं है, शुक्रिया।
Published on:
20 Jun 2026 08:36 pm
बड़ी खबरें
View Allविदेश
ट्रेंडिंग
