21 जून 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

खतरे में ब्रिटिश PM कीर स्टार्मर की कुर्सी! राजनीतिक दबाव के कारण सोमवार को दे सकते हैं इस्तीफा

UK Prime Minister Keir Starmer: ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर पर इस्तीफे का दबाव बढ़ता जा रहा है। पार्टी के भीतर विरोध तेज है। सोमवार को वह बड़ा फैसला ले सकते हैं।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Saurabh Mall

Jun 21, 2026

UK Prime Minister Keir Starmer Resignation Update

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर (इमेज सोर्स: एक्स Mossad Commentary स्क्रीनशॉट)

UK Prime Minister Keir Starmer Resignation Update: ब्रिटेन की राजनीति इस समय उथल-पुथल के दौर से गुजर रही है। प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर की कुर्सी को लेकर अटकलें तेज हो गई हैं। मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि स्टार्मर अपने राजनीतिक भविष्य पर गंभीरता से विचार कर रहे हैं। सोमवार को वह कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं।

बताया जा रहा है कि लेबर पार्टी के कई सांसद और मंत्री अब उनके नेतृत्व से खुश नहीं हैं। पार्टी के भीतर बढ़ते दबाव के बीच स्टार्मर अपने परिवार और करीबी सहयोगियों से सलाह-मशविरा कर रहे हैं। हालांकि प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से अब तक इस्तीफे की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

लेबर पार्टी में क्यों बढ़ा असंतोष?

कीर स्टार्मर पिछले कुछ समय से लगातार राजनीतिक दबाव का सामना कर रहे हैं। हाल के चुनावों में लेबर पार्टी के प्रदर्शन को लेकर पार्टी के भीतर सवाल उठ रहे हैं। कई सांसदों का मानना है कि मौजूदा नेतृत्व के साथ अगले आम चुनाव में पार्टी को नुकसान हो सकता है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, पार्टी के कुछ वरिष्ठ नेता चाहते हैं कि स्टार्मर अपने पद छोड़ने की समयसीमा तय करें। यही वजह है कि उनके भविष्य को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। हालांकि स्टार्मर ने हाल ही में साफ कहा था कि वह किसी भी नेतृत्व चुनौती से पीछे हटने वाले नहीं हैं। उन्होंने पार्टी नेताओं से अपील की थी कि आपसी मतभेदों को बढ़ाने के बजाय संगठन को मजबूत करने पर ध्यान दिया जाए।

इसके बावजूद राजनीतिक गलियारों में उनके इस्तीफे की अटकलें लगातार जारी हैं। कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि समर्थन में गिरावट के बाद स्टार्मर अपनी आगे की रणनीति पर गंभीरता से विचार कर रहे हैं।

एंडी बर्नहम बने सबसे बड़े दावेदार

इस पूरे घटनाक्रम में सबसे ज्यादा चर्चा एंडी बर्नहम की हो रही है। ग्रेटर मैनचेस्टर के पूर्व मेयर और हाल ही में उपचुनाव जीतकर संसद पहुंचे बर्नहम को स्टार्मर का संभावित उत्तराधिकारी माना जा रहा है।

उनकी हालिया जीत ने पार्टी के भीतर उनकी स्थिति और मजबूत कर दी है। कई सांसद और वरिष्ठ नेता उन्हें लेबर पार्टी का नया चेहरा मान रहे हैं। हालांकि बर्नहम ने अभी तक नेतृत्व की दौड़ में उतरने का औपचारिक ऐलान नहीं किया है। अगर स्टार्मर इस्तीफा देते हैं तो लेबर पार्टी में नए नेता के चयन की प्रक्रिया शुरू हो सकती है। इसका असर ब्रिटेन की राजनीति और सरकार की नीतियों पर भी पड़ सकता है। फिलहाल सभी की नजरें सोमवार पर टिकी हैं। अब देखना दिलचस्प होगा कि कीर स्टार्मर पद पर बने रहते हैं या ब्रिटेन को एक नया राजनीतिक नेतृत्व मिलने वाला है।

बड़ी खबरें

View All

विदेश

ट्रेंडिंग