20 अगस्त 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Kenya Helicopter Crash: केन्या में सफारी हेलीकॉप्टर क्रैश, इक्वाडोर के खुफिया प्रमुख समेत समेत 7 लोगों की मौत

Safari Helicopter Crash in northern Kenya: केन्या में सफारी हेलीकॉप्टर हादसे में पांच अमेरिकी नागरिकों समेत सात लोगों की मौत हो गई। मृतकों में इक्वाडोर के खुफिया प्रमुख मिशेल सेंसी-कॉन्टुगी और उनकी पत्नी भी शामिल हैं।
2 min read
Google source verification
Helicopter Crashes In Northern Kenya.

केन्या में हुए हेलीकॉप्टर हादसे में 5 अमेरिकी नागरिकों समेत 7 की मौत। (Photo Credit- X/@ASCIsecure

केन्या के सम्बुरु काउंटी में बुधवार को एक बड़ा सफारी हेलीकॉप्टर हादसा हुआ, जिसमें सात लोगों की मौत हो गई। इस हादसे में मृतकों में पांच अमेरिकी नागरिक भी शामिल हैं। इक्वाडोर के राष्ट्रीय खुफिया केंद्र के प्रमुख मिशेल सेंसी-कॉन्टुगी और उनकी पत्नी भी हादसे में मौत हो गई है। केन्याई अधिकारियों और अमेरिकी विदेश विभाग ने इसकी पुष्टि की है।

केन्या सिविल एविएशन अथॉरिटी के मुताबिक, यूरोकॉप्टर EC130 B4 सुबह करीब 9:13 बजे दुर्घटनाग्रस्त हुआ। हादसा सम्बुरु काउंटी में माउंट ओलोलोक्वे के पास हुआ। हेलीकॉप्टर लोइसाबा कंजर्वेंसी से एवासो न्यीरो क्षेत्र की ओर जा रहा था। हेलीकॉप्टर में छह यात्री और एक पायलट सवार थे। सम्बुरु काउंटी के पुलिस कमांडर डेविड नकोरोई ने बताया कि सभी सात लोगों की मौत हो गई। हादसे के बाद इलाके में राहत और बचाव अभियान शुरू किया गया।

हादसे की वजह का पता नहीं चला

केन्या सिविल एविएशन अथॉरिटी ने बताया कि हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। हेलीकॉप्टर का संचालन लेडी लोरी हेलीकॉप्टर्स कर रही थी। यह एक चार्टर उड़ान थी। लेडी लोरी हेलीकॉप्टर्स ने भी हादसे की पुष्टि की है। कंपनी के मुताबिक, अभी दुर्घटना की वजह स्पष्ट नहीं हुई है। जांच के बाद ही हादसे के कारणों का पता चल सकेगा।

पांच अमेरिकी नागरिकों की मौत

अमेरिकी विदेश विभाग ने पुष्टि की कि मृतकों में पांच अमेरिकी नागरिक थे। अमेरिकी दूतावास स्थानीय अधिकारियों के संपर्क में है। दूतावास की ओर से परिवारों को कांसुलर सहायता दी जा रही है। अमेरिकी विदेश विभाग ने मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना जताई है। विभाग ने कहा कि इस मुश्किल समय में वह प्रभावित परिवारों के संपर्क में है।

इक्वाडोर के खुफिया प्रमुख की भी मौत

इक्वाडोर ने भी अपने खुफिया प्रमुख की मौत की पुष्टि की। मिशेल सेंसी-कॉन्टुगी देश के राष्ट्रीय खुफिया केंद्र के महानिदेशक थे। वह अपनी पत्नी स्टेफनी हॉलिहान के साथ केन्या घूमने गए थे। हादसे में उनकी पत्नी की भी मौत हो गई। इक्वाडोर के राष्ट्रपति कार्यालय ने कहा कि सेंसी-कॉन्टुगी राष्ट्रपति डेनियल नोबोआ के करीबी सहयोगी और मित्र थे। दंपति के दो बच्चे हैं।

राहत अभियान में मुश्किलें

हादसे की जगह काफी दुर्गम थी। वहां आग भी लगी हुई थी। इससे शवों को निकालने में परेशानी हुई। केन्या रेड क्रॉस ने बताया कि राहत अभियान जारी है। इसियोलो से एक अतिरिक्त टीम भी भेजी गई है। ट्रॉपिक एयर केन्या ने बचाव अभियान में मदद के लिए दो हेलीकॉप्टर भेजे हैं। केन्या का परिवहन मंत्रालय हादसे की जांच कर रहा है। इससे पहले फरवरी में भी पश्चिमी केन्या में एक हेलीकॉप्टर हादसे में छह लोगों की मौत हुई थी।