25 मार्च 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

इधर ईरान युद्ध पर पूरी दुनिया का फोकस, उधर रूस ने दो यूरोपियन देशों में खतरनाक ड्रोन भेजकर मचा दी खलबली

स वक्त ईरान-इजराइल-अमेरिका युद्ध चरम पर है, तो दुनिया का ध्यान उस पर टिका है। इसी बीच रूस से आए दो खतरनाक ड्रोन एस्टोनिया और लातविया के हवाई क्षेत्र में घुस आए।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Mukul Kumar

Mar 25, 2026

putin

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (सोर्स: तुर्कीए एक्स)

इस वक्त ईरान और इजराइल-अमेरिका का युद्ध चरम पर है। इस जंग पर पूरी दुनिया का ध्यान टिका है। इस बीच, रूस ने दो यूरोपियन देशों में अपना खतरनाक ड्रोन भेजकर खलबली मचा दी है।

एस्टोनिया और लातविया ने बुधवार को बताया कि रूस की तरफ से ड्रोन उनके हवाई क्षेत्र में घुस आए। इस संबंध में लातविया के नेशनल आर्म्ड फोर्सेज (एनबीएस) ने बताया कि उसकी वायु सेना ने रूस की तरफ से लातविया के हवाई क्षेत्र में घुसते हुए एक बिना पायलट वाले विमान का पता लगाया।

इलाके में घुसने के बाद क्रैश हुआ ड्रोन

घटनास्थल पर ड्रोन का मलबा मिला, हालांकि इस घटना में किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है। एनबीएस ने अपने एक्स पोस्ट में लिखा- एक ड्रोन लातविया के हवाई क्षेत्र में घुसा और क्रैश हो गया।

उन्होंने आगे कहा- वायु सेना ने रूस की तरफ से लातविया के हवाई क्षेत्र में घुसते हुए एक विदेशी बिना पायलट वाले विमान की पहचान की है। शुरुआती चेतावनी प्रणालियों ने क्रास्लावा क्षेत्र में धमाके जैसी आवाज का पता लगाया।

घटना के बाद सेना मौके पर तैनात

एनबीएस ने बताया कि इस घटना के बाद नेशनल आर्म्ड फोर्सेज, राज्य पुलिस और राज्य सीमा रक्षक इकाइयां घटनास्थल पर मौजूद हैं।

घटनास्थल पर ड्रोन का मलबा मिला है। नागरिकों की सुरक्षा और लातविया के हवाई क्षेत्र के लिए आगे किसी खतरे की पहचान नहीं की गई है।

उन्होंने आगे कहा कि कोई नागरिक घायल नहीं हुआ और नागरिक बुनियादी ढांचे को कोई नुकसान नहीं पहुंचा। घटना के कारणों की जांच की जा रही है। क्रास्लावा नगर पालिका को घटना के बारे में सूचित कर दिया गया है।

लातविया की पीएम ने क्या कहा?

इस बीच, लातविया की प्रधानमंत्री एविका सिलिना ने कहा कि शुरुआती जानकारी से पता चलता है कि शायद एक यूक्रेनी ड्रोन लातविया के क्षेत्र में घुस आया था और इस घटना की जांच की जा रही है।

उन्होंने एक्स पोस्ट में लिखा- मैं रक्षा मंत्री, नेशनल आर्म्ड फोर्सेज और संबंधित सेवाओं के साथ-साथ एस्टोनिया और लिथुआनिया के नेताओं के साथ लगातार संपर्क में हूं।

पीएम ने कहा- क्रास्लावा नगर पालिका को तुरंत सूचित कर दिया गया था। कल, मैं JEF सदस्य देशों की बैठक में जा रही हूं ताकि अपने सहयोगियों के साथ मिलकर यह तय कर सकूं कि हम अपनी सुरक्षा को कैसे मजबूत कर सकते हैं और यूक्रेन में अपने दोस्तों का समर्थन कैसे कर सकते हैं।

एस्टोनिया ने क्या कहा?

उधर, एस्टोनिया की आंतरिक सुरक्षा एजेंसी आईएसएस ने कहा कि एक ड्रोन एस्टोनिया में पावर प्लांट की चिमनी से टकरा गया जबकि दूसरा लातविया के क्षेत्र में गिरा। Auvere पावर प्लांट एस्टोनिया के नरवा शहर के पास रूसी सीमा पर स्थित है।

आईएसएस के डायरेक्टर जनरल मार्गो पैलोसन ने कहा- ये रूस के बड़े पैमाने पर किए गए आक्रामक युद्ध के असर हैं। साथ ही उन्होंने भविष्य में ऐसी घटनाओं के होने पर चिंता जताई।

क्या बोले विदेश मंत्री?

उधर, एस्टोनिया के विदेश मंत्री मार्गस त्साहकना ने कहा- आज रात एस्टोनिया के ऑवेरे पावर प्लांट की चिमनी से एक ड्रोन टकरा गया।

इससे कोई खास नुकसान या चोटें नहीं आईं और एस्टोनिया की बिजली व्यवस्था पर भी कोई असर नहीं पड़ा। यह ड्रोन एस्टोनिया को निशाना बनाकर नहीं भेजा गया था। यह रूस के बड़े पैमाने पर किए गए आक्रामक युद्ध का एक ठोस नतीजा है।