29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भारतीय सैनिकों को लेकर मालदीव के राष्ट्रपति मुइज्जू ने फिर उगला जहर, कहा – ’10 मई के बाद….’

Mohamed Muizzu's Big Statement: मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू ने देश में भारतीय सैनिकों के बारे में एक बड़ा बयान दिया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Tanay Mishra

•

Updated: 5 Mar 2024, 3:48 PM IST

mohamed_muizzu_.jpg

Mohamed Muizzu

भारत (India) और मालदीव (Maldives) के बीच चल रहा विवाद अभी भी खत्म नहीं हुआ है। मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू (Mohamed Muizzu) 'इंडिया आउट' अभियान के तहत भारतीय सैनिकों को देश से बाहर निकालना चाह रहे हैं। इसी वजह से दोनों देशों के बीच विवाद शुरू हुआ था। मुइज्जू किसी भी कीमत पर भारतीय सैनिकों को मालदीव से बाहर निकालना चाहते हैं। ऐसे में 10 मार्च, 2024 तक भारत मालदीव के तीन उड्डयन प्लेटफॉर्म्स में से एक जगह से अपने सैनिक हटा लेगा और बाकी दो प्लेटफॉर्म्स से 10 मई, 2024 तक सैनिकों को हटा लेगा। हालांकि इनकी जगह भारत के योग्य टेक्निकल स्टाफ को तैनात किया जाएगा जो सेना के ज़रूरी काम को आगे बढ़ाएगा। अब मुइज्जू ने एक बार फिर जहर उगलते हुए भारतीय सैनिकों के बारे में बयान दिया है।


10 मई के बाद साधारण कपड़ों में भी मालदीव में नहीं रहेंगे भारतीय सैनिक

मुइज्जू ने आज ही बयान देते हुए कहा है कि 10 मई को जब भारत के सभी सेंक मालदीव से निकल जाएंगे, तब साधारण कपड़ों में भी कोई भारतीय सैनिक मालदीव में नहीं रहेगा।


मिलिट्री असिस्टेंस डील की घोषणा के बाद दिया बयान

मुइज्जू ने भारतीय सैनिकों के बारे में यह बयान आज मालदीव की चीन के साथ मिलिट्री असिस्टेंस डील की घोषणा के बाद दिया। इस मिलिट्री असिस्टेंस डील की जानकारी मालदीव के रक्षा मंत्रालय की तरफ से दी गई है।

यह भी पढ़ें- भारत से तनाव के बीच मालदीव ने चीन से की मिलिट्री असिस्टेंस डील