
प्रतीकात्मक तस्वीर
Murder: मुर्गी पहले आई या अंडा, ये पहेली आप बचपन से सुनते चले आ रहे हैं। लेकिन इसका जवाब आज तक नहीं मिला। ये सवाल सिर्फ भारत का ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया का सबसे रहस्यमयी सवाल माना जाता है। लेकिन इसी सवाल का जवाब ना देने पर एक शख्स ने अपने ही जिगरी दोस्त की बेरहमी से हत्या कर दी। जी हां इस शख्स का दोस्त सिर्फ इस पहेली का जवाब नहीं दे पाया था कि दुनिया में मुर्गी पहले आई या अंडा..।
ये घटना हुई दक्षिण-पूर्वी एशियाई देश इंडोनेशिया में..। आरोपी का नाम डीआर है। 24 जुलाई को उसने अपने 47 साल के दोस्त कादिर मार्कस की 15 बार खंजर (इंडोनेशिया जनजाति का एक पारंपरिक हथियार) घोंप कर बेरहमी से हत्या कर दी। जांच में सामने आया कि मार्कस अपने दोस्त से मिलने आया हुआ था। मार्कस, डीआर को कर्ज चुकाने आया था। मार्कस के आने पर उसके दोस्त डी आर उसे बार ले गया। वहां दोनों ने खूब नशा किया।
इसके बाद डी आर ने मार्कस के सामने पहेलियों की झड़ी लगा दी। एक के एक बाद पूछी गई पहेली में जब इस मुर्गी अंडे वाली पहले की नंबर आया, तो मार्कस इस पहेली का जवाब नहीं दे पाया। जिस पर उसका दोस्त डी आर आग-बबूला हो गया। उसने पहले तो मार्कस को मार-पीटा और बार-बार उससे इस पहेली का जवाब देने को कहा, फिर इसके बाद उसने चाकू लिया और ताबड़तोड़ 15 बार चाकू घोंप पर उसकी हत्या कर दी।
इस घटना की जांच कर रहे अधिकारी ला ओडे अर्सांगका ने मीडिया को बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उस पर हत्या का आरोप लगाया गया है। वहीं आरोप सिद्ध हो जाने पर उसे 18 साल की सजा हो सकती है। साथ ही ये भी बताया कि आरोपी ने अपने दोस्त को मारने के लिए इंडोनेशिया के दक्षिणी सुलावेसी की बुगिस और मकासरेसी जैसी तटीय जनजातियों का पारंपरिक खंजर, जिसका नाम बैडिक होता है, उसका इस्तेमाल किया था।
ये भी पढ़े- भारत के ये 8 फेमस फूड हुए बैन
Updated on:
05 Aug 2024 09:40 am
Published on:
04 Aug 2024 11:25 am
बड़ी खबरें
View Allविदेश
ट्रेंडिंग
