16 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Marital Rape: ड्रग्स देकर पति ने सालों तक किया बलात्कार, खिंची तस्वीरें, अपराध किया कबूल, फिर…

महिला ने बताया कि उसके पति ने कहा कि वह उसके साथ बलात्कार कर रहा है और नशीला पदार्थ देकर तस्वीरें भी खींची है।

less than 1 minute read
Google source verification

भारत

image

Ashib Khan

May 14, 2025

file image

Marital Rape: ब्रिटेन में एक महिला के साथ पति द्वारा ड्रग्स देकर बलात्कार करने का मामला सामने आया है। इतना ही नहीं पति ने उसकी आपत्तिजनक तस्वीरें भी खींची है। दरअसल, महिला ने आरोप लगाया है कि उसके पति ने ड्रग्स देकर कई सालों तक उसके साथ बलात्कार किया। महिला ने बताया कि उसके पति ने यह बात भी कबूल की है कि उसने मेरे साथ दुर्व्यवहार किया है। 

पति ने बलात्कार की बात स्वीकारी

महिला ने बताया कि उसके पति ने कहा कि वह उसके साथ बलात्कार कर रहा है और नशीला पदार्थ देकर तस्वीरें भी खींची है। महिला ने बताया कि पति ने चाय में नींद की गोली मिलाकर उसके साथ बलात्कार किया है। जब मैं नींद से जागती तो कहती कि उसके साथ दुर्व्यहार हुआ है तो पति ने हर बार माफी मांगी।

बहन को बताई पूरी बात

महिला ने बताया कि उसका वजन तेजी से घटना लगा। इसके बाद उसने पूरी बात बहन को बताई। फिर मामले को लेकर दोनों ने पुलिस से संपर्क किया। महिला ने कहा कि यह दुख उसके लिए ही नहीं बल्कि बच्चों के लिए भी था। क्योंकि उनके पिता कभी वह नहीं बन पाएंगे जो वह थे।

11 साल की सुनाई गई सजा

शुरुआत में क्राउन प्रॉसिक्यूशन सर्विस ने इस मामले में जांच की। जांच में पति ने अपनी गलती स्वीकार कर ली। बाद में आरोपी को बलात्कार, यौन उत्पीड़न और जानबूझकर कोई पदार्थ देने का दोषी पाया गया। आरोपी को 11 साल की सजा सुनाई गई।

यह भी पढ़ें- ‘बलूचिस्तान पाकिस्तान नहीं है’, बलूच नेता ने किया आजादी का ऐलान, PoK को लेकर कही ये बड़ी बात