23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Turkey Resort Fire: तुर्की के रिसॉर्ट में लगी भीषण आग, 78 की मौत, 51 घायल

Turkey Resort Fire: तुर्की में मंगलवार को एक रिसॉर्ट में भीषण आग लग गई। इस हादसे में 78 लोगों ने अपनी जान गंवा दी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Tanay Mishra

•

Updated: 1 Nov 2025, 9:58 AM IST

Resort in Turkey catches fire

Resort in Turkey catches fire (Photo - Washington Post)

तुर्की (Turkey) में आज एक बड़ा हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार बोलू (Bolu) प्रांत के कार्तलकाया स्की रिसॉर्ट (Kartalkaya Ski Resort) में मंगलवार तड़के सुबह भीषण आग (Massive Fire) लग गई। आग लगने की सूचना लोकल समयानुसार तड़के सुबह करीब 3 बजकर 27 मिनट पर मिली। आग इस रिसॉर्ट के रेस्टोरेंट फ्लोर पर लगी और कुछ ही देर में काफी फैल गई। इससे 12 मंजिला कार्तलकाया स्की रिसॉर्ट में हड़कंप मच गया। लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे और मदद के लिए चिल्लाने लगे।

78 लोगों की हुई मौत

तुर्की के बोलू प्रांत के कार्तलकाया स्की रिसॉर्ट में मंगलवार को लगी आग की वजह से अबतक 78 लोगों की मौत हो गई। पहले इस हादसे में 20 लोगों के मारे जाने की खबर सामने आई थी, लेकिन कुछ देर बाद यह आंकड़ा बढ़कर 66 हो गया। अब मरने वालों की संख्या 78 हो गई है। कुछ लोगों की मौत आग में झुलसने की वजह से हुई, तो कुछ लोगों ने दम घुटने की वजह से अपनी जान गंवा दी। कुछ लोग इस वजह से मारे गए क्योंकि आग लगने के बाद उन्होंने अपनी जान बचाने के लिए घबराहट में रिसॉर्ट की खिड़की से छलांग लगा दी। अभी मरने वालों का आंकड़ा और बढ़ने की संभावना जताई जा रही है।


51 लोग घायल

इस हादसे में 51 लोग घायल हो गए। घायलों को नज़दीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। इनमें से कुछ लोगों की स्थिति गंभीर बताई जा रही है।

यह भी पढ़ें- Phalodi Satta Bazar ने की थी Donald Trump की जीत की भविष्यवाणी, आज ली दूसरी बार अमेरिकी राष्ट्रपति पद की शपथ

काफी मशक्कत के बाद बुझी आग

आग लगने की सूचना मिलते ही फायर डिपार्टमेंट ने मौके पर फायर ब्रिगेड की गाड़ियाँ भेज दी। काफी मशक्कत के बाद कार्तलकाया स्की रिसॉर्ट में लगी आग को बुझाया जा सका। इस आग की वजह से रिसॉर्ट को काफी नुकसान पहुंचा।


हादसे के वक्त रिसॉर्ट में थे 234 मेहमान

जानकारी के अनुसार कार्तलकाया स्की रिसॉर्ट में जिस समय आग लगी, उस समय वहाँ 234 मेहमान थे। कुछ लोग तो जान बचाने के लिए चादरों को खिड़की से बांधकर नीचे उतरे।

यह भी पढ़ें- पेट्रोल टैंकर में धमाके से नाइजीरिया में मरने वालों की संख्या हुई 98

बड़ी खबरें

View All

विदेश

ट्रेंडिंग