रोड एक्सीडेंट्स (Road Accidents) के मामले दुनियाभर में ही चिंता की बड़ी वजह बन रहे हैं। आए दिन ही, दुनिया में कहीं न कहीं, सड़क हादसों के मामले देखने को मिलते हैं। ऐसा ही एक मामला अब फिलीपींस (Philippines) में सामने आया है। लोकल पुलिस ने आज जानकारी देते हुए बताया कि फिलीपींस में मिसामिस ओरिएंटल (Misamis Oriental) प्रांत के इनिटाओ (Initao) शहर में एक मोटरसाइकिल और डिलीवरी ट्रक की भीषण टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज़ थी कि मोटरसाइकिल दूर जाकर गिरी।