18 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ISRO को टक्कर देने वाले NASA को लगा जोर का झटका, चंद्र मिशन किया रद्द, जानें क्यों?

NASA cancelled moon mission: इस मिशन को 2023 में लॉन्च करने की योजना थी, लेकिन 2022 में नासा ने इसे 2024 के अंत तक टाल दिया था।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Jyoti Sharma

•

Updated: 20 Jul 2024, 8:42 AM IST

NASA cancelled moon mission

NASA

NASA cancelled moon mission: बेतहाशा लागत बढऩे से NASA ने अपने महत्वाकांक्षी चंद्रयान मिशन को रद्द कर दिया है। चांद के दक्षिणी धु्रव पर बर्फ और अन्य संसाधनों की खोज के लिए प्रस्तावित आर्टेमिस चंद्र रोवर (VIPER) मिशन पर नासा लगभग 450 मिलियन डॉलर (37 हजार 650 करोड़ रुपए) खर्च कर चुका है और कुल लागत 610 मिलियन डॉलर तक पहुंचने का अनुमान है। एक से एक महंगे मिशन भेज चुका नासा इस बार आर्टेमिस मिशन को आगे बढ़ाने के पक्ष में नहीं है।

2025 में थी लॉन्चिंग

VIPER को पहले 2023 में लॉन्च करने की योजना थी, लेकिन 2022 में नासा ने इसे 2024 के अंत तक टाल दिया, ताकि ग्रिफिन लैंडर वीकल के प्री-फ्लाइट टेस्ट के लिए ज्यादा समय मिल सके। इसके बाद लॉन्चिंग की तारीख 2025 तक बढ़ाई गई और अब इसे रद्द करना पड़ा। अनुमान के मुताबिक मिशन के पूर्ण होने तक इसकी लागत 609.6 मिलियन डॉलर (50, 950 करोड़ रुपए) तक पहुंच जाती।

इसरो 1200 बार चांद पर भेज सकता है मिशन

खर्च के लिहाज से इसरो ने नासा के मुकाबले काफी कम कीमत पर बड़ी सफलता हासिल की है। जिस चंद्र मिशन पर अमरीका अब तक 37 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा खर्च कर चुका, इतने में भारत 1200 बार चंद्रमा पर अपना मिशन भेज सकता है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) की ओर से पिछले वर्ष भेजे चंद्रयान-3 पर लगभग 615 करोड़ रुपए की लागत आई थी।

ये भी पढ़ें- 2 साल की जगह अब सिर्फ 2 महीने में पहुंचेंगे मंगल ग्रह, जानिए क्या है NASA का ये नया प्रोजेक्ट?