नासा ने और खुद सुनीता ने स्वास्थ्य संंबंधी आशंकाओं को दूर करते हुए खुद के ठीक होने की बात कही थी। अब NASA ने दोनों अंतरिक्ष यात्रियों को धरती से खाना भेजा है, जो सुनीती और बुच विल्मोर अंतरिक्ष में गर्म करके खा रहे हैं। न्यूयॉर्क की एक खबर के मुताबिक NASA ने दोनों अंतरिक्ष यात्रियों को पाउडर वाला दूध, पिज्जा, झींगा कॉकटेल, भुना चिकन और टूना मछली समेत कई प्रोटीन और दूसरे पोषण वाला भोजन खा रहे हैं। NASA हर 3 महीने में इन अंतरिक्ष यात्रियों को खाना भेजता है। जिसमें पैक्ड फूड और फ्रीज की हुई फल-सब्जियां दी जाती हैं।