
Sunita Williams
NASA : भारतीय मूल की नासा अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स(Sunita Williams) ने अपने स्वास्थ्य के बारे में चल रही 'अफवाहों' पर विराम लगाते हुए कहा है कि उनका वजन उतना ही है जितना जून में अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) पर पहुंचने के समय था। यह 'अफवाहें हाल में उनकी 'दुबली' दिखने वाली तस्वीरों से फैलीं, जिनमें अंतरिक्ष में कम से कम 150 दिन बिताने के बाद वे कमजोर और दुबली दिख रही थीं, जिससे उनका वजन तेजी से घटने की चिंता पैदा हो गई थी।
अंतरिक्ष स्टेशन कमांडर विलियम्स ने मीडिया को दिए एक वीडियो साक्षात्कार में बताया, 'मुझे लगता है कि मेरे शरीर में थोड़ा बदलाव आया है, लेकिन मेरा वजन वही है…' इस वीडियो को नासा ने साझा किया है।
सुनीता ने कहा, 'यह अफवाह अजीब है, वास्तव में मेरा वजन पहले जैसा ही है। हमारे पास स्प्रिंग मास होता है। मेरी जांघें थोड़ी मोटी हो गई है। मुझे लगता है कि यहां चीजें काफी हद तक बदल जाती हैं। आप जानते हैं कि अंतरिक्ष में लोगों के सिर थोड़े बड़े दिखते हैं क्योंकि शरीर के साथ तरल पदार्थ भी समान रूप से फैल जाते हैं। हम यहां कुछ महीनों से हैं। हम यहां काम कर रहे हैं। हमारे पास एक एक्सरसाइज बाइक है। हमारे पास ट्रेडमिल है और हमारे पास वेट्स की एक्सरसाइज के उपकरण भी हैं।'
यह भी पढ़ें - Food habits : खाने की आदतों में बदलाव से भारत में हो रही सेहत खराब, विश्व खाद्य संगठन ने 13 कारक गिनाए जो पहुंचा रहे हैं नुकसान
Published on:
14 Nov 2024 11:14 am
