Indian origin NASA Commercial Crew astronaut Sunita A Williams: भारतीय मूल की अमरीकी अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर के स्टारलाइनर अंतरिक्ष यान पर सवार होकर अंतरिक्ष स्टेशन से जुड़ने के एक महीने से अधिक समय बाद भी उनकी वापसी की पुष्टि नहीं हुई है। वहीं 18 अगस्त को 'क्रू 9' मिशन (Crew-9 Mission Launch Date Set for August 18) भी अंतरिक्ष में जा रहा है, इससे पहले आईएसएस में मौजूद दोनों अंतरिक्ष यात्रियों को धरती पर लाना होगा। 5 जून को स्टारलाइनर के क्रू फ्लाइट टेस्ट (CFT) के बाद से बोइंग और नासा ने लगभग 1,00,000 कंप्यूटर मॉडल सिमुलेशन किए हैं ताकि अनडॉकिंग, डीऑर्बिट बर्न और लैंडिंग के दौरान स्टारलाइनर के सामने आने वाली प्रत्येक संभावित स्थिति का ध्यान रखा जा सके।