
इजराइल के प्रधानमंतगी बेंजामिन नेतन्याहू प्रधानमंत्री मोदी के साथ भारतीय वेशभूषा में दिखे। ( फोटो: IANS)
Netanyahu Modi Jacket: इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने भारतीय परिधान (Indian attire) पहन कर पीएम मोदी ( PM Modi) को सरप्राइज दिया। इस खास अंदाज को देखकर प्रधानमंत्री मोदी ने खुशी जाहिर की और सोशल मीडिया पर अपना रिएक्शन दिया। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इन दिनों अपनी ऐतिहासिक इजराइल यात्रा (PM Modi Israel visit) पर हैं। इस दौरे के दौरान दोनों देशों के बीच सिर्फ कूटनीतिक रिश्ते ही मजबूत नहीं हो रहे, बल्कि नेताओं की आपसी बॉन्डिंग भी चर्चा का विषय बनी हुई है। यरूशलम में बुधवार रात आयोजित एक जॉइंट डिनर के दौरान कुछ ऐसा हुआ, जिसने सबका ध्यान खींच लिया। इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू (Benjamin Netanyahu) अचानक पारंपरिक भारतीय कपड़ों में डिनर पर पहुंच गए। उनका यह खास अंदाज देख कर हर कोई हैरान रह गया। नेतन्याहू ने 'मोदी जैकेट' ( Modi jacket) के साथ सफेद रंग का फुल-स्लीव कुर्ता और गहरे नीले रंग का फॉर्मल ट्राउजर पहना हुआ था। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' (पूर्व में ट्विटर) पर हिंदी में ट्वीट करते हुए लिखा, "हमारे संयुक्त रात्रिभोज से पहले, मैंने पारंपरिक भारतीय पोशाक (Indian attire)पहन कर अपने मित्र प्रधानमंत्री मोदी को आश्चर्यचकित कर दिया।" यह तस्वीरें इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही हैं और दोनों देशों के लोग इस जेस्चर की जमकर तारीफ कर रहे हैं।
नेतन्याहू के इस शानदार सरप्राइज पर प्रधानमंत्री मोदी का रिएक्शन भी बहुत खास रहा। पीएम मोदी ने नेतन्याहू की पोस्ट का जवाब देते हुए लिखा, "यह सचमुच शानदार है! भारतीय परिधानों के प्रति आपका यह लगाव हमारे देश की समृद्ध संस्कृति और परंपराओं के प्रति आपका गहरा सम्मान दर्शाता है।" सोशल मीडिया पर भी आम जनता दोनों नेताओं की इस गहरी दोस्ती और 'मोदी हग' की जमकर तारीफ कर रही है।
इस डिनर से पहले, प्रधानमंत्री मोदी ने इजराइल की संसद 'नेसेट' (Knesset) को भी संबोधित किया। ऐसा करने वाले वह भारत के पहले प्रधानमंत्री बन गए हैं। इस दौरान नेतन्याहू ने पीएम मोदी को "विश्व स्तर का महान नेता" और "एक दोस्त से बढ़कर भाई" बताया। संसद भवन को विशेष रूप से भारतीय तिरंगे के रंगों में सजाया गया था। पीएम मोदी ने अपने ऐतिहासिक संबोधन में आतंकवाद के खिलाफ 'जीरो टॉलरेंस' का जिक्र किया और गाजा शांति पहल का पुरजोर समर्थन किया।
इस दौरे पर कूटनीति के साथ-साथ कई हल्के-फुल्के पल भी देखने को मिले। एक दिलचस्प वाकया तब हुआ जब नेतन्याहू ने नोटिस किया कि पीएम मोदी का भगवा (Saffron) रंग का पॉकेट स्क्वायर उनकी पत्नी सारा नेतन्याहू के नारंगी रंग की जैकेट से बिल्कुल मैच कर रहा था। नेतन्याहू ने जब मुस्कुराते हुए इस तरफ इशारा किया, तो पीएम मोदी ने भी कहा- "यस, यस.. सैफ्रॉन", जिसके बाद तीनों नेता जोर-जोर से हंस पड़े। इस खुशनुमा पल का वीडियो भी इंटरनेट पर छाया हुआ है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 25-26 फरवरी 2026 को इज़राइल की दो दिवसीय राजकीय यात्रा पर पहुंचे, जहां इज़राइली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने उन्हें गर्मजोशी से स्वागत किया। उन्होंने भारत-इज़राइल के प्राचीन संबंधों का जिक्र किया, जैसे एस्तेर की किताब में 'होडू' (भारत) का उल्लेख और यहूदियों के भारत में बिना उत्पीड़न के रहने की बात कही। यात्रा के दौरान मोदी का नाम इज़राइल के X (ट्विटर) ट्रेंड्स में नंबर 2 और 3 पर छाया रहा, सोशल मीडिया पर उनके प्रति व्यापक उत्साह और स्नेह दिखा। नेतन्याहू ने मोदी के साथ कार में सफर किया, सेल्फी ली गईं, और संयुक्त डिनर में नेतन्याहू ने भारतीय पारंपरिक पोशाक पहनी। कई सांसदों ने मोदी से फोटो खिंचवाई, और संसद में सभी दलों से तालियां बजीं, भले ही पहले कुछ विरोध की बातें थीं। यह यात्रा भारत-इज़राइल के रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने और तकनीक, रक्षा व आर्थिक सहयोग बढ़ाने वाली साबित हुई। इज़राइल में मोदी की लोकप्रियता और दोनों नेताओं की दोस्ती ने सोशल मीडिया पर खूब चर्चा बटोरी।
Updated on:
26 Feb 2026 02:26 pm
Published on:
26 Feb 2026 01:27 pm
बड़ी खबरें
View Allविदेश
ट्रेंडिंग
