पाकिस्तान (Pakistan) की कंगाल स्थिति दुनिया में किसी से भी छिपी नहीं है। पिछले कुछ सालों से पाकिस्तान की आर्थिक स्थिति काफी खराब चल रही है। पाकिस्तान पर काफी कर्ज़ भी है। कुछ मौकों पर तो पाकिस्तान पर दिवालिया होने का खतरा भी पैदा हो चुका है। हालांकि आईएमएफ (इंटरनेशनल मॉनेटरी फंड – IMF) की बेलआउट डील्स की मदद से पाकिस्तान को दिवालिएपन से बचने में राहत मिली है, पर पाकिस्तान की जनता को इस राहत से किसी तरह का आराम नहीं मिला। पाकिस्तान की जनता महंगाई से जूझ रही है और नए साल (New Year) में एक बार फिर पाकिस्तानी जनता पर महंगाई की मार पड़ी है।