12 अगस्त 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अमेरिका में भी मनेगा आजादी का जश्न, न्यू जर्सी और न्यूयॉर्क ने 15 अगस्त को घोषित किया ‘भारतीय स्वतंत्रता दिवस’

Independence Day 2026: अमेरिका के न्यूयॉर्क और न्यू जर्सी राज्य ने 15 अगस्त को 'भारतीय स्वतंत्रता दिवस' घोषित किया। भारत के 80वें स्वतंत्रता दिवस और 'वंदे मातरम' के 150 साल पर अमेरिका में खास जश्न की तैयारी है।
2 min read
Google source verification

भारत

image

Pratiksha Gupta

Aug 12, 2026

New Jersey India Independence Day, Indian Diaspora in USA

न्यूयॉर्क और न्यू जर्सी में 15 अगस्त को भारत का स्वतंत्रता दिवस घोषित (फोटो सोर्स- ANI)

New Jersey:अमेरिका के दो प्रमुख राज्यों- न्यू जर्सी और न्यूयॉर्क ने 15 अगस्त 2026 को आधिकारिक तौर पर 'भारतीय स्वतंत्रता दिवस' (India Independence Day) के रूप में मनाने का ऐलान किया है। न्यूयॉर्क स्थित भारतीय महावाणिज्य दूतावास के अनुसार, दोनों राज्यों के गवर्नरों ने आधिकारिक उद्घोषणा जारी कर भारतीय-अमेरिकी समुदाय के योगदान और दोनों देशों के बीच मजबूत लोकतांत्रिक संबंधों को यह विशेष सम्मान दिया है।

न्यू जर्सी की गवर्नर मिकी शेरिल ने जताया भारतीय समुदाय का आभार

न्यूयॉर्क स्थित भारतीय महावाणिज्य दूतावास ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X के जरिए इसकी जानकारी साझा की। न्यू जर्सी की गवर्नर मिकी शेरिल द्वारा जारी उद्घोषणा में भारतीय-अमेरिकी समुदाय की मेहनत और उनके बहुमूल्य योगदान की जमकर सराहना की गई। गवर्नर ने स्पष्ट रूप से स्वीकार किया कि शिक्षा, हेल्थकेयर, व्यापार, तकनीक, अनुसंधान और जनसेवा के क्षेत्र में भारतीयों ने न्यू जर्सी को समृद्ध बनाने में अहम भूमिका निभाई है। यह आधिकारिक मान्यता न केवल दोनों देशों की दोस्ती को नई गहराई देती है, बल्कि व्यापारिक और सांस्कृतिक साझेदारी को भी एक नया आयाम प्रदान करती है।

न्यूयॉर्क में भी रहेगा आजादी का जश्न, गवर्नर कैथी होकुल ने जारी किया आदेश

दूसरी ओर, न्यूयॉर्क की गवर्नर कैथी होकुल ने भी पूरे राज्य में 15 अगस्त को 'भारत स्वतंत्रता दिवस' के रूप में मनाने की घोषणा की है। महावाणिज्य दूतावास ने इस सम्मान के लिए न्यूयॉर्क प्रशासन का धन्यवाद व्यक्त किया। उद्घोषणा में उल्लेख किया गया है कि भारत की स्वतंत्रता की यह यात्रा अहिंसा, सत्य और नैतिक साहस के जिन सिद्धांतों पर बनी थी, वे आज भी पूरी दुनिया को प्रेरित करते हैं। अमेरिका में भारत के स्वतंत्रता दिवस का यह वार्षिक आयोजन दोनों देशों के बीच प्यार और भाईचारे को और गहरा करता है।

इस बार का 15 अगस्त क्यों है बेहद खास?

इस साल भारत अपना 80वां स्वतंत्रता दिवस मनाने जा रहा है और यह मौका कई वजहों से बेहद खास है। इस बार हमारे राष्ट्रगीत 'वंदे मातरम' को लिखे गए 150 साल पूरे हो रहे हैं, जिसकी खुशी में खास कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसके अलावा, इस साल के जश्न में देश की 'युवा शक्ति' पर सबसे ज्यादा ध्यान दिया जाएगा। पढ़ाई, खेल और टेक्नोलॉजी में देश का नाम रोशन करने वाले युवाओं की सफलताओं को सम्मानित किया जाएगा। विदेश में भारत और तिरंगे को मिल रहा यह सम्मान हर देशवासी के लिए गर्व की बात है।