11 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

वो देश जहां भारतीयों समेत नहीं रहता एक भी विदेशी, जानिए वजह 

Trending: पूरी दु्निया के कोने-कोने में भारतीयों समेत दूसरे देशों के प्रवासी बसे हुए हैं। ऐसे में इस एक अकेले देश में विदेशियों का ना रहना काफी अटपटा सा लगता है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Jyoti Sharma

•

Updated: 9 Nov 2024, 9:40 AM IST

No Indian and Foreigner live in vatican city know the Reason

No Indian and Foreigner live in vatican city know the Reason

Trending: विश्व भर के देशों में दूसरे देशों के प्रवासी रह रहे हैं। जो आर्थिक, सामाजिक, राजनीतिक कारणोें से अपना देश छोड़कर दूसरे देश में रहते हैं। इनमें भारतीय (Indians in Abroad) भी शामिल हैं। लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी आज के समय में दुनिया के लगभग हर देश में बस चुके भारतीय समेत कई देशों के प्रवासी एक देश से आज भी महरूम है। इस देश में एक भी भारतीय और विदेशी नहीं रहता है। ये देश कौन सा है और विदेशियों के ना रहने का क्या कारण है वो हम आपको बता रहे हैं।

कौन सा है ये देश?

विदेशियों से महरूम ये देश कोई और नहीं बल्कि वेटिकन सिटी (Vatican City) है। यानी दुनिया का सबसे छोटा देश। जी हां वेटिकन सिटी में ना तो एक भी भारतीय रहता है और ना किसी और देश का कोई नागरिक दरअसल वेटिकन सिटी रोमन कैथोलिक का केंद्र है। यहां पर किसी भी दूसरे देश के लोग नागरिकता नहीं ले सकते हैं। क्योंकि ये यहां के नागरिकता नियम के खिलाफ है।

घूमने के लिए आ सकते हैं?

भारतीय या दूसरे देश के लोग यहां पर घूमने के लिए आ सकते हैं लेकिन यहां पर नागरिकता लेकर स्थाई रूप से बस जाना यहां के नागरिकता नियमों के विरुद्ध है। ये देश अपने यहां विदेशी पर्यटकों के आने की इजाजत तो देता है लेकिन यहां बसने की नहीं।

कड़े हैं दुनिया के सबसे छोटे देश वेटिकन सिटी के नियम 

1- वेटिकन सिटी ईसाई धर्म के सर्वोच्च पादरी पोप रहते हैं। इसलिए ये देश बेहद पवित्र माना जता है। यहां जो लोग रहते हैं वो ज्यादातर पादरी, अधिकारी या चर्च के कर्मचारी होते हैं।

2- वेटिकन सिटी में ड्रेस कोड भी लागू है। खासतौर पर यहां की सबसे पवित्र जगह सेंट पीटर्स बेसिलिका में। यहां पर शॉर्ट्स, छोटी स्कर्ट, और बिना स्ट्रेंथ की शर्ट्स पहनने पर पाबंदी है।

3- इस देश में स्विस गार्ड्स वेटिकन के आधिकारिक सैन्य बल होते हैं। इन्हें केवल जॉइंट के कैथोलिक नागरिकों में से चुना जाता है। वे पोप और वेटिकन की सुरक्षा के लिए तैनात होते हैं। ये गार्ड्स भी पूरी तरह पारंपरिक शैली में जीते हैं।

4- यहां पर कैथोलिक चर्च के सिद्धांतों को पालन करना सर्वोच्च नियम है। इस देश में धूम्रपान पर भी पाबंदी है। साथ ही यहां पर फोटोग्राफी भी नहीं कर सकते हैै। सिर्फ विशेष आयोजनों पर पोप के अधिकार देने पर भी यहां शूटिंग होती है।

ये भी पढ़ें- सऊदी अरब के रेगिस्तान में पहली बार भीषण बर्फबारी, देखने वाले बोले- ये कुदरत का कहर

ये भी पढ़ें- सऊदी अरब के रेगिस्तान में हुई खुदाई तो बाहर निकल आया 4000 साल पुराना शहर