सऊदी प्रेस एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब के रेगिस्तान में हो रही इस बर्फबारी को लेकर जानकारों का कहना है कि अल जौफ में पहली बार बर्फबारी हुई है लेकिन सऊदी अरब के दूसरे इलाके हैं जहां पर बर्फबारी और बारिश होती है, जैसे उत्तरी क्षेत्र ताबुक। यहां पर हर साल बर्फबारी की घटना दर्ज की जाती है। रिपोर्ट के मुताबिक अल जौफ में हुई बर्फबारी बदलते मौसम का नतीजा है, जिसमें भारी बारिश होती है, ओले गिरते हैं और झरनों का निर्माण होता है।