
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप। (फोटो- AI)
ईरान ने कुछ ही देर पहले खुलकर यह कह दिया है कि बिना अनुमति के वह किसी भी टैंकर या जहाज को हॉर्मुज स्ट्रेट से गुजरने नहीं देगा।
इसके बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बयान जारी किया है। उन्होंने भी साफ कहा है कि हॉर्मुज अब किसी भी तरह से खोलना ही होगा।
बता दें कि ईरान और अमेरिका के बीच तनाव बढ़ता ही जा रहा है। ऐसे में दोनों तरफ से बयानबाजी तेज है। इस बीच, पाकिस्तान दोनों के बीच शांति बहाल करने के लिए पूरी कोशिश में जुटा है।
ईरान की नेवी ने हॉर्मुज को लेकर बयान जारी करते हुए कहा- पिछले 24 घंटों में हॉर्मुज स्ट्रेट से 26 जहाज गुजरे हैं। उसने यह भी साफ़ कर दिया है कि इस स्ट्रेट से होने वाला यातायात फिलहाल एक परमिट प्रणाली के तहत संचालित हो रहा है।
उधर, ईरान के मुद्दे पर ट्रंप ने कहा- हमें हॉर्मुज को खोलना होगा। हम इसके लिए एक कोशिश करेंगे। हालांकि, हमें इसके लिए कोई जल्दी नहीं है। यह बयान संकेत देते हैं कि दोनों पक्ष शर्तों के हिसाब से समझौता करने को तैयार हैं।
इस बीच, ईरानी नेवी ने एक ड्रोन द्वारा हॉर्मुज में एक तेल टैंकर पर हमला करने का फुटेज जारी किया है। आरोप है कि यह जहाज बिना भुगतान किए वहां से गुजरने की कोशिश कर रहा था।
बता दें कि हॉर्मुज में वसूली को लेकर कई देश विरोध कर रहे हैं। हाल ही में ईरान की तरफ से यह भी सफाई सामने आई थी कि वह समुद्र में जहाजों की आवाजाही पर कोई टैक्स नहीं ले रहा है। वहीं, ताजा वसूली के मामले ने सबको चौंका दिया है।
इस बीच, संयुक्त राष्ट्र ने भी दुनिया भर को गंभीर चेतावनी दी है। उन्होंने कहा है कि हॉर्मुज स्ट्रेट की नाकेबंदी से वैश्विक खाद्य संकट पैदा हो सकता है।
इसके अलावा, यह भी खबर सामने आई है कि नाटो इस बात पर चर्चा कर रहा है कि यदि जुलाई की शुरुआत तक हॉर्मुज फिर से नहीं खुलता है, तो वहां सैनिक तैनात किए जाएं। जिससे तनाव और बढ़ने की उम्मीद है।
Updated on:
20 May 2026 09:14 pm
Published on:
20 May 2026 09:14 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
