किम और शी की मुलाकात में सिंगापुर समजते पर चर्चा होगी। बात दें कि हाल में ही किम और ट्रम्प ने सिंगापुर समझते पर दस्तखत किये थे। दोनों देशों ने एक लिखित बयान में कहा था कि "कोरियाई प्रायद्वीप पर स्थायी और स्थिर शांति व्यवस्था" और "कोरियाई प्रायद्वीप के पूर्ण परमाणुकरण की दिशा में काम करने" के लिए सहमत है। दोनों देशों के बीच वार्ता के बाद जिन मुद्दों पर उत्तर कोरिया को आपत्ति थी, उस पर विचार करने का अमरीका ने वचन दिया था। अमरीकी रक्षा मंत्रालय पेंटागन ने सोमवार को घोषणा की कि वह दक्षिण कोरिया और इस क्षेत्र के कई अन्य सहयोगियों के साथ अगस्त में होने वाले संयुक्त सैन्य अभ्यास की योजना निलंबित कर रहा है।