
पहलगाम आतंकी हमले का मास्टरमाइंड सैफुल्लाह कसूरी। (Photo- @X)
Saifullah Kasuri on Abraham Accords: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के मास्टरमाइंड सैफुल्लाह कसूरी ने इजरायल को मान्यता देने वाले किसी भी मुस्लिम देश या शासक को बर्बाद और तबाह होने की धमकी दी है। उसका यह बयान पाकिस्तान की तरफ से अब्राहम अकार्ड्स (Abraham Accords) में शामिल होने के अमेरिकी प्रस्ताव को ठुकराए जाने के बाद आया है। पाकिस्तान और आतंकी संगठन के विचारों में इस समानता को रक्षा विशेषज्ञ एक खतरनाक संकेत के रूप में देख रहे हैं।
दरअसल, सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें आतंकी सैफुल्लाह कसूरी ने दावा किया कि पाकिस्तान से इजरायल की दूरी 4 हजार किमी थी, लेकिन आज अपनी पूरी ताकत, तकनीकी और संसाधनों के साथ पाकिस्तान दुश्मन देश को तबाह करने के लिए इजरायल से महज 400 किमी दूर यानी सऊदी अरब में है। कसूरी ने पाकिस्तान को मुस्लिम देशों का रक्षक और सऊदी अरब को आध्यात्मिक और वैचारिक नेता के तौर पर उल्लेख किया।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हाल ही में ईरान शांति समझौते के साथ ही साथ पाकिस्तान समेत तमाम मुश्लिम देशों के सामने इजरायल को मान्यता देने और अब्राहम अकॉर्ड्स में शामिल होने की बात कही थी। हालाकि पाकिस्तान ने अपने पारंपरिक रुख को दोहराते हुए कहा कि इसे स्पष्ट तौर पर खारिज कर दिया था। उसका कहना है कि जब तक स्वतंत्र फिलिस्तीन राज्य की स्थापना नहीं होती तब तक वह इजरायल को मान्यता नहीं देगा। पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने सार्वजनिक तौर पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के इस प्रस्ताव पर बयान भी दिया था।
सैफुल्लाह कसूरी कुख्यात आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा का डिप्टी चीफ है। वह भारत की मोस्ट वांडेड आतंकी सूची में शामिल है। वह जम्मू-कश्मीर में लश्कर और टीआरएफ की आतंकी गतिविधियों को बढ़ावा देता है। कश्मीर के पहलगाम में हुए आंतकी हमले का मास्टरमाइंड माना जाता है। उसकी ओर से किए गए हमले में कई निर्दोष भारतीय नागरिकों की जान गई थी। वह अकसर भारत विरोधी भड़काऊ बयान देता रहता है, साथ भारत में 26/11 जैसे आतंकी हमलों की धमकियां भी देता रहता है।
Published on:
28 May 2026 07:32 am
बड़ी खबरें
View Allविदेश
ट्रेंडिंग
