पाकिस्तान (Pakistan) की संसद में कुछ दिन पहले ही देश का बजट पेश किया गया। पाकिस्तानी वित्त मंत्री मुहम्मद औरंगजेब (Muhammad Aurangzeb) ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए फेडरल बजट (Federal Budget) पेश किया। पाकिस्तानी वित्त मंत्री ने देश के बजट में 7% कटौती की, जिसकी देशभर में काफी आलोचना हो रही है। पाकिस्तानी संसद में भी देश के बजट की आलोचना हो रही है। इतना ही नहीं, एक पाकिस्तानी सांसद तो भारत के एक राज्य के सीएम के इकोनॉमिक मॉडल की भी जमकर तारीफ कर रहा है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।