18 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कार पर अंधाधुंध फायरिंग…पाकिस्तानी TikTok स्टार शमसू बीबी की गोली मारकर हत्या

TikTok Star Shamsu Bibi Death: पाकिस्तानी टिकटॉक स्टार शमसू बीबी की तक्षशिला में गोली मारकर हत्या कर दी गई। हमले में उनकी 15 वर्षीय बहन घायल हुई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
2 min read
Google source verification

भारत

image

Saurabh Mall

Aug 17, 2026

Pakistani TikTok Star Shamsu Bibi Death

फोटो में पाकिस्तानी TikTok स्टार शमसू बीबी (इमेज सोर्स: फातिमा खान एक्स यूजर स्क्रीनशॉट)

Pakistani TikTok Star Shamsu Bibi Death: पाकिस्तान के तक्षशिला में एक सनसनीखेज वारदात ने सबको हैरान कर दिया है। मशहूर TikTok स्टार शमसू बीबी (उर्फ आयशा गिलामाना) की खुलेआम गोली मारकर हत्या कर दी गई है। वह अपने भाई-बहनों के साथ कार में सफर कर रही थीं। तभी बाइक सवार दो अज्ञात हमलावरों ने उनकी कार पर गोलियां चला दीं। इस हमले में शमसू बीबी की मौत हो गई। उनकी 15 साल की बहन असीमा भी गंभीर रूप से घायल हो गईं। पुलिस अब हत्या की वजह और हमलावरों की तलाश में जुटी है।

फोन आने के बाद घर से निकली थीं शमसू बीबी

रिपोर्ट के मुताबिक, शमसू बीबी को काशिफ उर्फ ‘काशी’ नाम के एक व्यक्ति का फोन आया था। उसने उन्हें तुरंत घर के बाहर आने को कहा। इसके बाद शमसू बीबी अपनी बहन असीमा और भाई नैमतुल्लाह के साथ कार से निकल गईं। कुछ देर बाद परिवार को गोलीबारी की खबर मिली। पिता फजल साहिबज़ादा अस्पताल पहुंचे। वहां उन्होंने अपनी बेटी की पहचान की। वहीं असीमा का इलाज चल रहा था।

पेट्रोल पंप के पास कार पर हुई फायरिंग

भाई नैमातुल्लाह के मुताबिक, करीब 30 से 35 साल के दो अज्ञात लोग बाइक पर सवार थे। उन्होंने पेट्रोल पंप के पास कार पर फायरिंग शुरू कर दी। एक गोली शमसू बीबी की गर्दन में लगी। उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
फायरिंग के बाद कार का नियंत्रण बिगड़ गया। कार दूसरी गाड़ी से टकरा गई। इस हादसे में असीमा गंभीर रूप से घायल हो गईं। देखें वीडियो-

बता दें शमसू बीबी पिछले तीन-चार साल से TikTok वीडियो बना रही थीं। उनके करीब 13 लाख फॉलोअर्स बताए जाते हैं। उनके वीडियो पर 3 करोड़ से ज्यादा लाइक्स किया गया है। उनकी मौत के बाद परिवार ने उनका TikTok अकाउंट डीएक्टिवेट कर दिया है।

पैसों के विवाद और धमकी का भी सामने आया एंगल

परिवार ने हत्या के पीछे पैसों के विवाद की आशंका जताई है। शमसू बीबी के भाई रहमतुल्लाह के अनुसार, उनका कौसर और जावेद उर्फ शाहीन नाम के दो लोगों के साथ वित्तीय लेन-देन था। परिवार का दावा है कि पैसे वापस मांगने पर उन्हें धमकियां मिली थीं।

पिता ने पुलिस शिकायत में कुछ लोगों पर हत्या में शामिल होने का शक जताया है। हालांकि, इन आरोपों की अभी जांच होनी बाकी है। पुलिस ने अज्ञात हमलावरों और शिकायत में बताए गए संदिग्धों के खिलाफ केस दर्ज किया है। मामले में पाकिस्तान पीनल कोड की धारा 302, 324, 109 और 34 लगाई गई हैं। पुलिस अब हमलावरों की पहचान और हत्या की असली वजह पता करने में जुटी है।