18 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

होर्मुज से गुजर रहे शिप पर हमला, एक क्रू मेंबर की मौत, बचाव अभियान जारी

Middle East Tensions: होर्मुज स्ट्रेट से गुजर रहे शिप पर अचानक हमला हुआ। इंजन एरिया पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। इस हमले में एक एक क्रू मेंबर की मौत भी गई।
2 min read
Google source verification

भारत

image

Saurabh Mall

Aug 18, 2026

US-IRAN WAR

होर्मुज को लेकर बड़ा अपडेट। फोटो में अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप और ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई (सोर्स: ANI और Report.az)

Iran-US Conflict: होर्मुज स्ट्रेट में एक शिप पर अचानक मिसाइल से हमला हुआ है। जब शिप होर्मुज स्ट्रेट से बाहर निकल रहा था। हमले में शिप के इंजन रूम को भारी नुकसान पहुंचा। एक क्रू मेंबर की मौत की भी खबर है। बाकी क्रू मेंबर्स को बचाने के लिए ओमान का कोस्ट गार्ड अभियान चला रहा है।

शिप पर अचानक लगा प्रोजेक्टाइल

यूके मैरीटाइम ट्रेड ऑपरेशंस यानी ‘UKMTO’ ने मंगलवार को घटना की जानकारी दी। एजेंसी के मुताबिक, शिप के कंपनी सिक्योरिटी ऑफिसर ने घटना की सूचना दी। बताया गया कि शिप होर्मुज स्ट्रेट से बाहर निकल रहा था। इसी दौरान उस पर एक अज्ञात प्रोजेक्टाइल (मिसाइल) लगा। टक्कर सीधे इंजन रूम में हुई। इससे शिप के इंजन एरिया को नुकसान पहुंचा। हालांकि, अभी यह साफ नहीं है कि शिप पर किसने हमला किया। अधिकारी मामले की जांच कर रहे हैं।

‘UKMTO’ ने इलाके में मौजूद दूसरे जहाज़ों को भी सावधानी बरतने की सलाह दी है। साथ ही किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत जानकारी देने को कहा गया है।

ओमानी कोस्ट गार्ड चला रहा बचाव अभियान

हमले के बाद शिप पर मौजूद बाकी क्रू मेंबर्स की मदद के लिए ओमानी कोस्ट गार्ड आगे आया है। बचाव अभियान जारी है। फिलहाल घटना के कारण समुद्र में किसी बड़े एनवायरमेंट नुकसान की जानकारी नहीं मिली है। ‘UKMTO’ के अनुसार, घटना की सूचना मंगलवार को दी गई थी।

इस हमले ने होर्मुज स्ट्रेट की सुरक्षा को लेकर नई चिंता पैदा कर दी है। होर्मुज सबसे अहम समुद्री मार्ग माना जाता है। यहां से बड़ी संख्या में तेल और गैस ले जाने वाले पानी के जहाज गुजरते हैं। ऐसे में किसी भी सुरक्षा घटना का असर अंतरराष्ट्रीय बाजार पर पड़ सकता है।

ईरान और अमेरिका के तनाव के बीच बढ़ी चिंता

यह घटना ऐसे समय हुई है जब ईरान और अमेरिका के बीच तनाव लगातार बना हुआ है। होर्मुज स्ट्रेट को लेकर दोनों देशों के बीच भी मतभेद हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पहले इस इलाके पर अमेरिका के प्रभाव और नियंत्रण की बात कही है। दूसरी तरफ, ईरानी सैन्य अधिकारियों का कहना है कि तेहरान की अनुमति के बिना किसी जहाज के लिए इस इलाके से गुजरना आसान नहीं होगा। तनाव बढ़ने से होर्मुज स्ट्रेट में समुद्री आवाजाही भी प्रभावित हुई है। इसका सीधा असर वैश्विक ऊर्जा बाजार पर दिखाई दे रहा है। बता दें सोमवार को ब्रेंट क्रूड की कीमत 89.40 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गई है।