इज़रायल-हमास युद्ध (Israel-Hamas War), जो 7 अक्टूबर, 2023 को शुरू हुआ था, की वजह से फिलिस्तीनी इलाकों में जान-माल का भारी नुकसान हुआ है। युद्ध की शुरुआत में जो फिलिस्तीनी हमास का समर्थन कर रहे थे, वो भी अब इस युद्ध से परेशान होकर हमास के खिलाफ हो गए हैं। विरोध प्रदर्शनों के दौरान फिलिस्तीनियों ने "हमास आतंकी है", "हम हमास को उखाड़ फेंकना चाहते हैं", "चले जाओ हमास", "जंग खत्म करो", "फिलिस्तीन में बच्चे जीना चाहते हैं", "हम शांति चाहते हैं" के नारे लगाए और इन स्लोगन्स के पोस्टर्स लेकर विरोध प्रदर्शन किया।