6 जनवरी 2026,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

catch_icon

प्लस

epaper_icon

ई-पेपर

icon

प्रोफाइल

पापुआ न्यू गिनी लैंडस्लाइड पीड़ितों के शव निकालने की कोशिशें हुई बंद, नहीं मिली कामयाबी

पापुआ न्यू गिनी में लैंडस्लाइड की वजह से मची तबाही किसी से भी नहीं छिपी। सरकारी आंकड़े के अनुसार 2 हज़ार से ज़्यादा लोग मलबे के नीचे ज़िंदा दब गए। कई दिनों तक पीड़ितों के शव निकालने की कोशिशें की गई, लेकिन अब इन्हें बंद कर दिया गया है।

less than 1 minute read
Google source verification
Papua New Guinea rescue efforts called off

Papua New Guinea rescue efforts called off

पापुआ न्यू गिनी (Papua New Guinea) में शुक्रवार, 24 मई को तड़के सुबह करीब 3 बजे एंगा (Enga) प्रांत के काओकलाम (Kaokalam) गांव में अचानक से लैंडस्लाइड हो गया। उस समय सभी लोग सो रहे थे और अचानक से लैंडस्लाइड ने आकर तबाही मचा दी। इस लैंडस्लाइड की वजह से कई लोगो को उठने का मौका ही नहीं मिला। लैंडस्लाइड की वजह से करीब 150 घर तबाह हो गए पूरा गांव ही मलबे के नीचे दब गया। सरकारी आंकड़ों के अनुसार 2 हज़ार से ज़्यादा लोग मलबे के नीचे ज़िंदा दब गए। ऐसे में पिछले कई दिनों से पीड़ितों के शवों को बाहर निकालने की कोशिशें की जा रही थी। रेस्क्यू टीम के एक सदस्य के अनुसार मलबे के नीचे दबे लोगों की संख्या 650 के करीब हो सकती है। इसी बीच मलबे के नीचे दबने वाले लोगों के शवों को बाहर निकालने के बारे में एक बड़ा अपडेट सामने आया है।

पीड़ितों के शव निकालने की कोशिशें हुई बंद

जानकारी के अनुसार काओकलाम गांव में अब मलबे के नीचे दबे लोगों के शवों को निकालने की कोशिशें बंद कर दी गई हैं। देश की सेना ने इस बात की जानकारी दी है।


क्या है वजह?

काओकलाम गांव में अब मलबे के नीचे दबे लोगों के शवों को निकालने की कोशिशें बंद करने की वजह है दूसरे लैंडस्लाइड का खतरा। सेना और रेस्क्यू टीम के अनुसार अगर इस इलाके में मलबे को हटाकर शवों को निकालने की कोशिश की जाती है तो फिर से लैंडस्लाइड आने का खतरा है।

नहीं मिली कामयाबी

काओकलाम गांव में लैंडस्लाइड की वजह से मलबे के नीचे दबे लोगों के शवों को निकालने की कोशिशों में कामयाबी नहीं मिली। सिर्फ 9 शवों को ही बाहर निकाला जा सका।

यह भी पढ़ें- Earthquake: फिजी में आया भूकंप, रिक्टर स्केल पर रही 5.6 तीव्रता